18 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या, मामला दर्ज

by

लुधियाना। लुधियाना में पैसों के लेनदेन के चलते 4 से 5 लोगों ने एक 18 वर्षीय युवक का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। मारपीट के दौरान युवक का भाई भी चोटिल हुआ है। मरने वाले की पहचान विक्की के रूप में हुई है। विक्की मूलरूप से नेपाली है। यहां अपने परिजनों के साथ डेयरी कॉम्प्लेक्स चांद कॉलोनी में रहता है। ये वारदात पैसों के लेन-देन को लेकर हुई है। बताया जा रहा है कि 5500 रुपए के लेन-देने के कारण युवक का कत्ल कर दिया गया। मरने वाला विक्की वेटर का काम करता था। जो नरवाना क्लब में ठेकेदार के पास कुछ समय से कार्यरत था। विक्की के साथ उसका भाई विजय भी हमला के समय मौजूद था। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने उसे कहीं बाहर बुलाया था। विक्की और विजय जब वहां पहुंचे तो पहले से योजना बनाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। विक्की ने अपना बचाव करने के लिए काफी मुकाबला भी किया, लेकिन बदमाशों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल विक्की को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए डीएमसी भेजा गया। जहां विक्की की मौत हो गई। वहीं, विजय भी हमले में गंभीर रूप से चोटिल हो गया। जिसका सिविल हॉस्पिटल में उपचार कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना पीएयू के जांच अधिकारी ने बताया कि विक्की को ठेकेदार पलविंदर सिंह बबलू से 5500 रुपए लेने थे। पहले शनिवार को भी इनका टकराव हुआ था। हमलावरों ने चाकूओं से वार करके विक्की को मौत के घाट उतारा है। आरोपियों को दबोचने के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी है। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक विक्की का कत्ल रंजिश के चलते किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला नवांशहर के अंतर्गत मुकंदपुर थाना पुलिस ने बंगा, फगवाड़ा, नवाशहर, गढ़शंकर, मुकंदपुर, कोट फतुही में राहगीरों को रोककर लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को कीया गिरफ्तार।

 नवांशहर 19 फरवरी (मनजिंदर कुमार पेंसरा ) इस संबंध में जानकारी देते हुए पी.पी.एस गुरविंदर पाल सिंह ने बताया कि मुकद्दरपुर पुलिस स्टेशन में 6/01/2021 को केस नंबर 2 दर्ज किया गया था।  ग्राम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप ने नहीं निभाई दोस्ती, भारत पर लगाया 25% का टैरिफ, 1 अगस्त से होगा लागू

नई दिल्ली : मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की 1 अगस्त की डेडलाइन से पहले ही भारत के ऊपर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है. टैरिफ लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, एक्टिवा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 एक्टिवा बरामद

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 20 मई :चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर एक्टिवा चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन जारी रहेगा : किसान संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट का निर्देश मानने से किया इनकार

चंडीगढ़ : किसान संगठनों ने आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को मानने से इनकार कर दिया है। किसान संगठनों ने साफ कहा...
Translate »
error: Content is protected !!