टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से हथियार मंगाने वाला गिरोह पकड़ा; 10 पिस्टल रिकवर

by

अमृतसर। पाकिस्तान के तस्करों के साथ मिलकर हेरोइन और हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को अमृतसर कमिश्रनरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से दस विदेशी पिस्तौल, एक किलो और 54 ग्राम हेरोइन, सात मैगजीन, सात कारतूस और एक क्रैश ड्रोन बरामद किया गया है।

सीपी ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान तरनतारन जिले के खालड़ा थाने के अधीन पड़ते गांव राजोके व हाल गुमटाला निवासी कुलदीप सिंह भुल्लर, थाना खेमकरण के अधीन पड़ते गांव मेहदीपुर निवासी हुसनप्रीत सिंह, अमृतसर के सुल्तानविंड रोड निवासी अहमद राजा और तरनतारन के ताकछती मोहल्ला निवासी जगसीर सिंह उर्फ बोबी के रूप में बताई है।

आरोपितों का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। जिसे पुलिस खंगाल रही है। कमिश्नर ने बताया कि आरोपित ज्यादातर लूटपाट की वारदातों में लिप्त रहे है। गिरोह के अन्य सदस्यों को पहचान भी हुई है। अमृतसर देहात के थाना घरिंडा के अधीन पड़ते अटारी गांव निवासी नवदीप सिंह, रोड़ावाली गांव निवासी अनमोलदीप सिंह और अमृतसर के फताहपुर इलाके में रहने वाले मनजिंदर सिंह उर्फ मंगा के रूप में बताई है।

उक्त आरोपितों के कब्जे से तीन विदेशी पिस्तौल, कारतसू, एक पाकिस्तानी क्रैश ड्रोन बरामद किया गया है। सीपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों का कोई पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं हैष। बावजूद पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दीवान और सतवीर ने अपराध से निपटने को लेकर कनाडाई सांसद रूबी सहोता से अहम बातचीत की

सहोता के साथ बैठक से अपराध पर नकेल कसने के लिए मिली महत्वपूर्ण जानकारी : दीवान लुधियाना, 27 अगस्त: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव पवन दीवान और जिला योजना बोर्ड, शहीद भगत...
article-image
पंजाब

झूठी वसीयत बनाने के आरोप में पत्नी व बेटे विरुद्ध मुकदमा दर्ज : 108 बोतल शराब सहित एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

माहिलपुर , 7 जून :   माहिलपुर पुलिस ने बलविंदर सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी कोटफातुही के बयान अनुसार उनके पिता की झूठी वसीयत बनाने के आरोप में माँ दरसन कौर पट9 जगजीत सिंह व...
article-image
पंजाब

एसडीएम संजीव कुमार ने बाढ़ की स्थिति को लेकर विभिन्न एनजीओ के साथ की बैठक 

गढ़शंकर, 2 सितंबर:  पंजाब के लोग पिछले कई दिनों से लगातार बाढ़ का सामना कर रहे हैं। जिसके कारण लोगों के जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। जहां पंजाब के लोग बाढ़ के पानी...
Translate »
error: Content is protected !!