पंजाब में कल यलो अलर्ट जारी : पठानकोट, होशियारपुर व रूपनगर में झमाझम बरसेंगे बादल; तापमान में गिरावट दर्ज

by

अमृतसर :  पंजाब में मानसून की गतिविधियां फिलहाल सीमित बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार, 11 अगस्त को प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश के आसार हैं।

इन जिलों को चेतावनी वाले क्षेत्र में रखा गया है, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को इन तीन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। मानसून की कमजोर गतिविधि के कारण फिलहाल प्रदेश में लगातार झमाझम बारिश का दौर देखने को नहीं मिल रहा।

सोमवार को गुरदासपुर सबसे गर्म

सोमवार को पंजाब में सबसे अधिक तापमान गुरदासपुर में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में 35, बठिंडा में 35.2, फिरोजपुर में 34.4, कपूरथला में 34.2, अमृतसर में 33.8 और लुधियाना में 33.6 डिग्री तापमान रहा।

पठानकोट में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री, होशियारपुर में 32, मोगा में 30.7, नवांशहर में 30.7, पटियाला में 30, संगरूर में 33.6 और फतेहगढ़ साहिब में 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। रूपनगर के अलग-अलग केंद्रों पर 30.6 से 32.4 डिग्री तापमान रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अमृतसर में 5.3 एमएम बरसे बादल

सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक अमृतसर में 5.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। थीन बांध और रूपनगर के एक केंद्र पर 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि कई अन्य स्थानों पर बारिश दर्ज नहीं हुई।

सोमवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद मौसम लगभग सामान्य बना रहा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर! दिल्ली चुनाव 2025 में कौन करेगा राज? ताजा सर्वे में सामने आई है चौंकाने वाली तस्वीर

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, और चुनावी नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे। यह चुनाव आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी  के बीच करीबी मुकाबले...
article-image
पंजाब

मंडियाला हादसे के पीड़ितों को हर मदद दे सरकार : लाली बाजवा

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर पड़ते अड्डा मंडियाला में बीती देर रात एल.पी.जी. गैस से भरे टैंकर और एक अन्य गाड़ी के बीच हुए भीषण हादसे के बाद लगी आग में...
article-image
पंजाब , समाचार

नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद गढ़शंकर में कोई भी पार्टी आपने प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पाई

काग्रेस में गुटवाजी के चलते तो अन्य पार्टीयों को प्रत्याशी ढूंढने में आ रही दिक्कतें गढ़शंकर: नगर कौंसिल गढ़शंकर के चुनाव के लिए कल से नामांकन पत्र भरने का क्रम शुरू हो चुका है।...
article-image
पंजाब

पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट, सीमाओं पर सख्त निगरानी के निर्देश

एएम नाथ । शिमला :जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। राज्य सरकार ने एहतियातन पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!