18 से 24 नवम्बर तक आयोजित होने वाली सेना की भर्ती की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : कर्नल पुष्विंदर कौर ने कहा की निर्धारित की गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व इमानदारी के साथ पूरा किया जायेगा

by

शिमला, 07 नवम्बर -प्रिथी मिलिट्री स्टेशन, अवेरीपट्टी, रामपुर बुशहर में अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर, कर्नल एस के दास, कमान अधिकारी 172 मध्यम तोपखाना व ले. कर्नल आर.एल. प्रधान उपस्थित थे।
बैठक में पुलिस विभाग, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, व दमकल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कर्नल पुष्विंदर कौर ने कहा की निर्धारित की गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व इमानदारी के साथ पूरा किया जायेगा । सेना और जिला प्रशासन के कर्मचारियों को बताया की भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के दौरान स्पष्ट और संतोषजनक सुविधाएं दी जाएगी।
बैठक में कर्नल पुष्विंदर कौर ने भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि जिला प्रशासन से कौन-कौन से विभागों का सहयोग इस भर्ती में चाहिए। भर्ती मैदान में निर्धारित जगह की जाने वाली व्यवस्था को विस्तार पूर्ण तरीके से बताया गया।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी कहा कि भर्ती को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा।
इस अवसर पर गुरमेल नेगी राजस्व विभाग, प्रेम कश्यप, परिवहन विभाग, कुमारी शबनम, जे.एस.वि निरमंड, राजेन्द्र ठाकुर, रामपुर नगर निगम, यश पाल, एस डी एम ऑफिस, ऐ.के. सोल्टा, बिजली विभाग, सेना भर्ती कार्यालय शिमला के सूबेदार मेजर सुरेश डी, हवलदार अनबु सुरेश, हवलदार वी टी राव और हवलदार अमर सिंह उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सालगिरह पर बधाई : भाग सिंह अटवाल और सतविंदर कौर अटवाल को

गढ़शंकर । सामाजिक कार्यकर्ता भाग सिंह अटवाल और सतविंदर कौर अटवाल निवासी नैनवा को 37वीं शादी की सालगिरह पर सतलुज ब्यास टाईम्स की और से बधाई। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला में 11 से 14 अगस्त तक यलो और ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट मोड पर

एएम नाथ।  मंडी, 10 अगस्त।  मौसम विभाग ने मंडी जिला में 11 अगस्त से लेकर 14 अगस्त की सुबह तक के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त को यलो अलर्ट,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 नेता कांग्रेस से बाहर : कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले

शिमला : कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले 8 नेताओं को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया दिया है ।इन...
Translate »
error: Content is protected !!