18 जनवरी से 17 फरवरी तक मनाया जाएगा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माहः एडीसी कार्यशालाओं सहित विभिन्न गतिविधियों द्वारा सड़क सुरक्षा बारे किया जाएगा जागरुक

by
ऊना, : सम्पूर्ण राष्ट्र में 18 जनवरी से 17 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने को लेकर आज डीआरडीए, ऊना के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण हर वर्ष काफी संख्या में लोगों की अकस्मात मौत हो जाती हैं। वर्ष 2019 में जिला ऊना में लगभग 250 लोग सड़क दुर्घटनाओं के कारण मृत्यु का ग्रास बने हैं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के इस मासिक अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का शुभारम्भ 18 जनवरी को प्रातः 11ः30 बजे उपायुक्त ऊना राघव शर्मा द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों पर आधारित एक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। यह रैली एमसी पार्क ऊना से शनिदेव मंदिर के नजदीक रेलवे ब्रिज तक निकाली जाएगी। इसमें रोड सेटी क्लब, नेहरू युवा केंद्र, ऊना जनहित मोर्चा व रोटरी क्लब के सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान का आयोजन कोविड नियमों को ध्यान में रखकर किया जाएगा और दिशानिर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मस के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
एडीसी डॉ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत 19 जनवरी को ट्रक, बस तथा टैक्सी युनियनों के लिए सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला, 20 जनवरी को पैदल चलने वाले, वृद्ध व्यक्तियों, बच्चों व दिव्यांगजन की सुरक्षा बारे जागरूक किया जाएगा, 21 जनवरी को ऑवरस्पीड के दुष्प्रभावों बारे जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
एडीसी ने बताया कि 22 जनवरी को नेक नागरिकों (सामरी) की सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर सड़क परिवहन एवं उच्च मार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के प्रावधानों के बारे में जागरूक किया जाएगा। 23 जनवरी को प्रबुद्ध व्यक्तियों व मीडिया के साथ कार्यशाला आयोजित की जाएगी, 24 जनवरी को आरटीओ और एमवीआई द्वारा अपने क्षेत्राधिकार में सड़क सुरक्षा जागरूकता के अलावा बैरियर तथा टोल बैरियर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और 25 जनवरी को आरटीओं कार्यालय में हितधारकों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर जिला स्तरीय समारोह में सड़क सुरक्षा नियमों पर आधारित झांकी व लघु नाटिका का आयोजन किया जाएगा। 27 जनवरी को हेल्मेट पहनने के महत्व और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभावों सहित कानूनी और वित्तीय पहलुओं बारे जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर एएसपी विनोद कुमार, आरटीओ रमेश कटोच, जिला युवा सेवाए व खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, आरएम एचआरटीसी दर्शन सिंह, उच्च शिक्षा विभाग से एसएम कंवर, गृह रक्षा विभाग से धीरज शर्मा, सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा, ऊना जनहित मोर्चा अध्यक्ष राजीव भनोट, रोटरी क्लब से राकेश कैलाश, महासचिव हिमोत्कर्ष नरेश सैणी, बलविंदर कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में मरीजों को मिल रही विश्वस्तरीय रोबोटिक सर्जरी सुविधा : मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी सुविधा का किया शुभारंभ एएम नाथ। शिमला ; मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी शिमला में 28.44 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित उच्च स्तरीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अनुपम कश्यप ने दत्तनगर में स्कूल बस का किया औचक निरीक्षण : स्कूल बस में ही दत्तनगर से नीरथ तक बच्चों के साथ किया सफर

शिमला 24 अक्तूबर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज रामपुर दौरे से शिमला लौटते समय डीएवी दत्तनगर की स्कूल बस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने स्कूल बस के ड्राइवर का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के मामले में पकड़ा गया पुलिस कर्मी सस्पैंड

पालमपुर :  पुलिस द्वारा 12.22 ग्राम चिट्टे सहित पकड़े गए 7 आरोपियों में शामिल पुलिस कर्मी को पुलिस विभाग द्वारा सस्पैंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी सैकेंड आईआरबीएन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बजट सत्र का पहला दिन : राज्यपाल ने आरडीजी ग्रांट से जुड़े अंश पढ़ने से किया इंकार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बजट सत्र के पहले ही दिन सदन में विवाद की स्थिति बन गई। सत्र का शुभारंभ दोपहर दो बजे हुआ, लेकिन राज्यपाल शिव प्रताप...
Translate »
error: Content is protected !!