18 पाकिस्तानी कैदियों को भारत सरकार ने रिहा किया : अटारी पर जीरो लाइन पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने पाक रेंजर्स को सौंपा

by

अमृतसर : सजा पूरी होने के बाद 18 पाकिस्तानी कैदियों को भारत सरकार ने रिहा कर दिया। अमृतसर, गुजरात और राजस्थान की जेलों से रिहाई के बाद इन पाक कैदियों को शुक्रवार सुबह ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी लाया गया। जहां से इन्हें दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग द्वारा जारी आपातकालीन यात्रा प्रमाण पत्र के आधार पर पाकिस्तान भेजा गया है।
बंदियों को जेसीपी अटारी पर जीरो लाइन पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने पाक रेंजर्स को सौंपा। इससे पहले भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय समझौते के तहत 19 मई 2023 को 22 पाकिस्तानी बंदियों को रिहाई के बाद वतन भेजा था। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के समय उनमें से किसी के पास किसी भी तरह के यात्रा दस्तावेज नहीं थे। यह लोग गैर कानूनी तरीके से भारत में घुसे थे। अधिकारियों ने आगे बताया कि इन 18 कैदियों में से छह मछुआरे और 12 अन्य कैदी शामिल हैं। छह पाकिस्तानी मछुआरों समेत 12 कैदियों को गुजरात की जेल से, दो पाक बंदियों को राजस्थान की जेल से और चार को अमृतसर की केंद्रीय जेल से रिहा किया गया। जेलों से रिहाई के बाद अटारी सीमा से वतन लौटने वाले कैदियों में मोहम्मद हनीफ, वक्कास, लाइस, गुलाम मोहम्मद, रमजान, मोहम्मद तारिक, मोहम्मद अली, मोहम्मद हमूज और अहमद जबकि मछुआरों में रोशन अली, फतेह मतर, शाहिद हुसैन, मोहम्मद रमजान, मुश्ताक और अब्दुल आमीन शामिल थे।
गुजरात में पकड़े गए पाक बंदियों को साढ़े पांच साल की सजा हुई जबकि नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होने वाले मोहम्मद हनीफ की रिहाई छह साल की सजा काटने के बाद संभव हुई। जेसीपी अटारी पर तैनात प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि पाक कैदियों को कस्टम और इमिग्रेशन चेक के बाद अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेज दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Damini and Sanjana Top Their

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 15 : Vidya Mandir Senior Secondary Model School, Shimla Pahari, Hoshiarpur, has once again proven its academic excellence with a 100% pass rate in the Class 12 results announced by the Punjab...
article-image
पंजाब

श्री चरणछोह गंगा एवं सदन भूमि से संबंधित मामला” गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी और आदि धर्म मिशन ने बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी

श्री चरणछोह गंगा एवं सदन भूमि को लेकर सरकार अपना रुख स्पष्ट करे/संत समाज होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु रविदास सदन श्री खुरालगढ़ साहिब की जमीन पर अवैध कब्जे और श्री चरणछोह गंगा के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 2.98 करोड़ का विदेशी चढ़ावा डिप्टी सीएम अग्निहोत्री ने विधानसभा में दिया जवाब : श्रद्धालुओं ने दिनार, पौंड, दिरम, डालर सहित अन्य देशों की मुद्रा में किया दान

एएम नाथ : शिमला : मंदिर न्यास माता श्री चिन्तपूर्णी जी में पिछले तीन सालों में विदेशी मुद्रा के रुप में 2,98,98,857 का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। विधायक राकेश कालिया के प्रश्न के उत्तर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रामपुर के पास बादल फटा, गाड़ियां बहीं, मकानों को नुकसान : 6 दिन तक अलर्ट जारी -हिमाचल में कई जगह भारी बारिश-ओलावृष्टि

शिमला, 25 मई । हिमाचल प्रदेश में मई के महीने में मौसम के तेवर बदले हुए हैं। गर्मी के इस महीने में राज्य की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले व मध्यवर्ती क्षेत्रों में...
Translate »
error: Content is protected !!