18 वर्ष या इससे अधिक आयु के नौजवानों को वोट बनाने के लिए फार्म नंबर 6 भरने के लिए किया प्रेरित

by

अधिक से अधिक वोटरों की रजिस्ट्रेशन करवाने वाले कैंपस अंबेसडर को स्टार आफ द मंथ के खिताब से नवाजा जाएगा
होशियारपुर :डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनजर मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब की ओर से नौजवान वर्ग के अधिक से अधिक वोटरों की रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत कोई भी नागरिक जिसकी आयु 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष या इससे अधिक है व जिसका नाम वोटर सूची में दर्ज नहीं हुआ है, वह अपनी वोट बनाने के लिए अपना दावा फार्म नंबर 6 भर सकता है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर यह फार्म आनलाइन www.nvsp.in, www.voterportal.eci.gov.in व वोटर हैल्प लाइन एप पर भी भरा जा सकता है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब की ओर से तकनीकी कालेजों में नियुक्त कैंपस अंबेसडरों को उत्साहित करने के लिए हर माह सब से अधिक वोटरों की रजिस्ट्रेशन करवाने वाले कैंपस अंबेसडर को इलेक्शन स्टार आफ द मंथ के खिलाफ से नवाजा जाएगा व प्रमाण पत्र सहित उपहार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए कैंपस अंबेसडर को 4 जुलाई 2021 तक रजिस्टर करवाए वोटरों की गिनती रिपोर्ट चुनाव तहसीलदार के कार्यालय में जमा या ईमेल आई.डी पर भेजनी होगी। इसी तरह दिसंबर 2021 तक सबसे अधिक नए वोटरों को रजिस्ट्रेशन करवाने वाले कैंपस अंबेसडर को 25 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय वोटर दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Arpit Shukla, IPS, DGP (Law &

Jalandhar/Daljeet Ajnoha /Feb.3 : In an exclusive interview, renowned journalist Sanjiv Kumar engaged in a thought-provoking discussion with Shri Arpit Shukla, IPS, DGP (Law & Order), Punjab, on the prevailing law and order situation in...
article-image
पंजाब

रिश्वत मामले में पंजाब के निलंबित डीआईजी भुल्लर की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर : चंडीगढ़ में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक अदालत ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार पंजाब के निलंबित पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरचरण सिंह भुल्लर की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को...
article-image
पंजाब

चुनाव आयोग को बाढ़ के दौरान अपने काम की याद आई : डीटीएफ

गढ़शंकर l डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष विक्रमदेव सिंह, महासचिव महेंद्र कौरवाली, वित्त सचिव अश्विनी अवस्थी, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार, जिला अध्यक्ष सुखदेव डानसीवाल ने पंजाब के जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा सभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में एक और एफआईआर, दलित युवक की शिकायत पर केस दर्ज

रामलीला मैदान में शुद्धिकरण को लेकर टिप्पणी का मामला; युवक ने धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने का लगाया आरोप हल्द्वानी। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ...
Translate »
error: Content is protected !!