18 सीनियर आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले : अरुण सेखरी को कमिश्नर फिरोजुपर डिवीजन की जिम्मेदारी

by

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार शनिवार 18 सीनियर आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। अमृतसर के डीसी अमित तलवार को हटा दिया गया है। उनकी जगह घनश्याम थोरी को डीसी की जिम्मेदारी दी गई।  वह पहले फूड सप्लाई विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।  अजोय कुमार शर्मा की फिर से सेहत एवं परिवार भलाई विभाग में एंट्री हुई है, उन्हें विभाग का प्रशासनिक सचिव लगाया गया, हालांकि उनके पास स्थानीय निकाय विभाग के प्रशासनिक सचिव का काम भी अतिरिक्त तौर पर रहेगा। जबकि विवेक प्रताप को प्रिंसिपल सेक्रेटरी टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह सेहत एवं परिवार भलाई के सचिव के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अजोय कुमार को प्रिंसिपल सेक्रेटरी फाइनेंस लगाया गया है, इससे पहले उनके पास हाउस एंड अर्बन डेवलपमेंट के सचिव की भी जिम्मेदारी थी।

वीके मीना को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व अल्पसंख्यक विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के साथ ही प्रिंटिंग व स्टेशनरी विभाग का प्रिंसिपल सचिव लगाया गया। कमल किशोर यादव को प्रशासनिक सचिव शिक्षा विभाग के साथ ही प्रशासनिक सचिव हायर एजुकेशन एंड लैंग्वेज की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।  अरुण सेखरी को कमिश्नर फिरोजुपर डिवीजन व दलजीत सिंह मांगट को डिवीजन कमिश्नर पटियाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रितू अग्रवाल को सेक्रेटरी एजुकेशन अलावा अतिरक्त सचिव पंजाब स्टेट इंफॉरमेशन कमीशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पद कुछ समय से खाली पड़ा हुआ था।

मनजीत सिंह बराड़ कमिश्नर फरीदकोट डिवीजन व दविंदर पाल सिंह को डायेरक्टर इंडस्ट्री एंड कॉमर्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें प्रशासनिक सचिव सेक्रेटरी इन्वेस्टमेंट प्रमोशन और सीईओ पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन व वरिंदर कुमार शर्मा को मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के अलावा पंजाब सेहत एवं परिवार भलाई के स्पेशल सेक्रेटरी व पंजाब स्टेट ह्यूमन राइटस कमीशन का सचिव लगाया गया है।

शेना अग्रवाल को डायरेक्टर सोशल सिक्योरिटी वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट के साथ ही इसी विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। हरप्रीत सिंह को खेल एंव यूथ सेंवाए विभाग के डायरेक्टर, टेक्निकल एजुकेशन व इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के डायेक्टर व प्रिंटिग व स्टेशनरी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अमृत सिंह को डायरेक्टर हायर एजुकेशन लगाया गया। इसके अलावा रोजगार जेनरेशन एंड ट्रेनिंग के डायरेक्टर व सचिव लोकपाल की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। नीरू कत्याल गुप्ता को टूरिज्म विभाग का डायरेक्टर लगाया गया। कमल कुमार गर्ग को अतिरिक्त सचिव हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट लगाया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त सचिव साइंस, टेक्नोलॉजी व एन्वार्यनमेंट व डायेरक्टर मिल्कफैड की जिम्मेदारी भी संभालेगी।  सुखजीत पाल सिंह को अतिरिक्त सचिव सेहत एवं परिवार भलाई विभाग व जगजीत सिंह को सचिव स्टेट चुनाव कमीशन लगाया गया। हालांकि जसप्रीत तलवार रोजगार जेनरेशन एंड ट्रेनिंग विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी पहले की तरह निभाएंगी।जबकि अमित ढाका मैगसीपा के डायरेक्टर व राजीव पराशर पंजाब फाइनेंस काॅरपोरशन के पद की जिम्मेदारी पहले की तरह संभालेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

6 फरवरी से रोजाना चार गांवों में लगाए जाएंगे कैंप : एस.डी.एम मुकेरियां की ओर से ‘आप दी सरकार- आप दे दुआर’ के अंतर्गत सार्वजनिक समस्याओं के निपटारे के लिए लगने वाले कैंपों का शेड्यूल जारी

लोगों को अपनी समस्याओं के निपटारे के लिए अपने गांव में लगने वाले कैंपों में पहुंच करने की अपील मुकेरियां/होशियारपुर, 4 फरवरी :   पंजाब सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं का मौके पर...
article-image
पंजाब

थीमैटक ग्राम पंचायत विकास योजना संबंधी एक दिवसीय ट्रैनिंग कैंप बीडीपीओं कार्यालय में आयोजित

गढ़शंकर : प्रदेशिक ग्रामीण विकास संस्था तथा पंचायिती राज्य मोहाली दुारा ग्रामीण स्वराज अभियान सकीम तहत पंचायती राज्य संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए थीमैटक ग्राम पंचायत विकास योजना संबंधी एक दिवसीय ट्रैनिंग कैंप बीडीपीओ...
article-image
पंजाब

डॉ. सीमा गर्ग ने होशियारपुर के कार्यकारी सिविल सर्जन का कार्यभार संभाला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव, श्री कुमार राहुल, आईएएस के आदेशानुसार, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीमा गर्ग ने 1 सितंबर 2025 से होशियारपुर के कार्यकारी सिविल सर्जन का...
article-image
पंजाब , हरियाणा

भाजपा सरकार में भारत में 70 करोड़ बेरोजगार- इंडिया की सरकार हर स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी देगी : तिवारी

पदयात्रा के दौरान लोगों से की बातचीत चंडीगढ़, 4 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!