19 किलो हेरोइन, 7 पिस्तौल और 23 लाख रुपए ड्रग मनी सहित दो काबू : नशे और हथियारों की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश

by

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने आज अमेरिका आधारित तस्कर मनप्रीत उर्फ मनु महावा की तरफ से सीमा पार से चलाए जा रहे नशे और हथियारों की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए अमृतसर से दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान संदीप सिंह उर्फ लाडी निवासी गुरू की वडाली, अमृतसर और रौशन निवासी हीर, अमृतसर के तौर पर हुई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्ज़े से 19 किलो हेरोइन, 23 लाख रुपए की ड्रग मनी, 7 पिस्तौल जिनमें एक 9 एमएम की अत्याधुनिक ग्लोक पिस्टल, तीन .30 बोर के पिस्तौल और तीन .32 बोर के पिस्तौल शामिल हैं, के अतिरिक्त पाकिस्तान की मोहर वाला गोला-बारूद, नोट गिनने वाली मशीन और ड्रोन का रिमोट कंट्रोलर और स्पेयर पंखे भी बरामद किये हैं। इसके साथ ही पुलिस ने उनकी हुंडयी वर्ना कार ( पीबी. 06 बीबी 4064), जिसमें वह हेरोइन की खेप स्पलाई करने जा रहे थे, भी ज़ब्त कर ली है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि उक्त आरोपी अमरीका आधारित तस्कर मनु महावा के सीधे संपर्क में थे और पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी करके राज्य भर में इसको सप्लाई कर रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंडियाना की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में मृत मिला 23 साल का भारतीय छात्र

अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाएं लगातार हो रही हैं।  इंडियाना से भारतीय छात्र पर हमले की खबर आ गई।  इंडियाना के पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में 23 साल का भारतीय छात्र मृत पाया...
article-image
पंजाब

माथा टेकने जा रहे 19 वर्षीय युवक की मौत : अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने जगदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी कक्का, कंडआला थाना सिटी तरनतारन द्वारा दिये बयान कि उसके भांजे पवनदीप सिंह की मौत अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वारा टक्कर मार देने...
article-image
पंजाब

मासूमों पर पाकिस्तान की नजर, 15 साल का किशोर बन गया ISI का जासूस, पंजाब से गिरफ्तार

 पठानकोट : पुलिस ने एक 15 साल के बच्चे को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वो पाकिस्तान के आईएसआई हैंडलरों (ISI handlers) को भारत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भेजता...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने विकास कार्यों के लिए जारी की 332 करोड़ की पहली किश्त

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने ग्रामीण विकास को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता दिखाते हुए हाल ही में 332 करोड़ रुपये की बड़ी राशि जारी की है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में लिया...
Translate »
error: Content is protected !!