19 फरवरी को चंडीगढ़ में पोल खोल रैली : पंजाब और चंडीगढ़ के 40 हजार से अधिक कर्मचारी और पेंशनर शामिल होंगे : मुकेश

by

गढ़शंकर । पंजाब-यू.टी. कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चा द्वारा ककपनी मांगों के लिऐ चंडीगढ़ में की जा रही प्रदेश स्तरीय रैली के लिए डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की बैठक स्थानीय गांधी पार्क में जिलाध्यक्ष सखदेव डानसीवाल की अध्यक्षता में हुई । जिसमें डीटीएफ के प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार व पेंशनर फ्रंट के नेता हंस राज गढ़शंकर, अमरजीत बंगड़ ने कहा कि संयुक्त मोर्चा द्वारा 22 जनवरी को लुधियाना में की जा रहे प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन के निर्णय के अनुसार 19 फरवरी को चंडीगढ़ में पोल खोल रैली की जाएगी। जिसमें पंजाब और चंडीगढ़ के 40 हजार से अधिक कर्मचारी और पेंशनर शामिल होंगे.ल।
उक्त नेताओं ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनरों को भरोसा दिलाया था कि मानदेय कर्मियों का वेतन बढ़ाया जाएगा, कच्चे कर्मचारी पक्के किए जाएंगे। कर्मचारियों और पेंशनरों के पक्ष में छठे वेतन आयोग में संशोधन किया जाएगा। पेंशनरों की पेंशन को 2.59 के गुणांक से गुणा किया जाएगा, पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा, परीक्षण अवधि के संबंध में अधिसूचना दिनांक 15-01-2015 को रद्द कर दिया जाएगा, पंजाब के सकेल 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती कर्मचारियों के लिए भी लागू, ग्रामीण भत्ता, यात्रा भत्ता, तेल भत्ता और सीमा क्षेत्र भत्ता और एसीपी सहित 37 प्रकार के भत्ते बहाल जाएंगे। लेकिन अभी तक ये सभी मांगों पर सरकार कुछ भी नही किया जाएगा।
जिसके चलते पंजाब के कर्मचारियों, पेंशनधारकों, कच्चे कर्मचारियों व मानदेय कर्मियों में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष है। उन्होंने कहा कि माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा 01-01-2016 से पेंशनरों के लिए 119% डीए के बजाय डी.ए. वेतन/पेंशन को दोगुना करने के निर्णय को 125% आधार मानकर सामान्यीकरण कर सभी कर्मचारियों व पेंशनधारकों के लिए तत्काल लागू करने की मांग की गई है। बैठक में सतपाल कलेर, मनजीत बंगा, विनय कुमार, दविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, दविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, हरविंदर सिंह आदि भी मौजूद रहे.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The subject of teaching the

 Inspector Maninder Heera was honored Hoshiarpur / July 27/Daljeet Ajnoha Inspector Maninder Singh Heera Assistant Commander Home Guard District Hoshiarpur, Karamjit Singh Sarpanch Village Tanuli, Jaswinder Singh, Gaurav, Jaspreet Singh paid obeisance today at...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल जेल में होने के बीच दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगने का खतरा मंडरा रहा : राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को भेजी BJP विधायक की चिट्ठी

नई दिल्ली। आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में होने के बीच दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने बार-बार सीएम केजरीवाल...
पंजाब

सेवानिवृत्त सुबेदार ने आत्महत्या की, सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी व बेटों पर मामला दर्ज

गढ़शंकर – घरेलू विवाद के चलते फ़ौज से सेवानिवृत्त सुबेदार पेंशन प्राप्त ने आत्महत्या कर ली। गढ़शंकर पुलिस ने मिरतक के भाई व प्राप्त हुए सुसाइड नोट के आधार पर उसकी पत्नी व बेटों...
article-image
पंजाब

9 नगर निगम और 102 काउंसिल चुनाव प्रकिर्या की तैयारी तेज : मई अंत या जून के प्रथम में मतदान संभव

चंडीगढ़ :  पंजाब के 9 नगर निगमों और 102 नगर काउंसिलों के चुनाव मई के आखिरी सप्ताह या जून के पहले हफ्ते में करवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं हालांकि अभी...
Translate »
error: Content is protected !!