महिलाओं को 1500 रुपए देने , 300 यूनिट मुफ्त बिजली पर निर्णय हो सकता : कैबिनेट मीटिंग 16 फरवरी को बुलाई

by

शिमला : हिमाचल सरकार की कैबिनेट मीटिंग 16 फरवरी को बुलाई गई है। इसके लिए सभी विभागों को अपना-अपना एजेंडा तैयार करने के निर्देश दे दिए गए है। कैबिनेट मीटिंग में महिलाओं को 1500 रुपए मासिक, ओपीएस संभावना की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) , 380 शिक्षण संस्थानों को बंद करने या कंटीन्यू करने, एक लाख नौकरियों, बजट सत्र की तारीखों और 300 यूनिट मुफ्त बिजली पर निर्णय हो सकता है। सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग 13 जनवरी को हुई थी। इसमें OPS बहाली को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद सरकार ओपीएस बहाली के लिए एसओपी तैयार करने में जुटा हुआ है। इन एसओपी को लेकर कैबिनेट में चर्चा की जाएगी।
पहली कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री ने महिलाओं को 1500 रुपए देने के लिए हेल्थ मिनिस्टर की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी भी गठित की। इस कमेटी ने 2 बैठकें कर ली हैं और अपनी सिफारिशें तैयार कर ली हैं। कैबिनेट सब कमेटी 10 लाख महिलाओं को 1500 रुपए देने की सिफारिश मुख्यमंत्री से करेगी, लेकिन सभी यह पैसा महिलाओं को एकमुश्त दे दिया जाए या फिर चरणबद्ध ढंग से दिया जाए। इसे लेकर कैबिनेट में निर्णय हो सकता।
मुख्यमंत्री ने दूसरी कैबिनेट सब कमेटी एक लाख नौकरियों को लेकर बना रखी है। इस कमेटी ने भी मीटिंग के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस रिपोर्ट को भी 16 फरवरी को कैबिनेट मीटिंग में चर्चा के लिए लाया जाएगा। संभव है कि सुक्खू सरकार अपनी दूसरी कैबिनेट में नौकरियों को लेकर ऐलान कर सकती है। हिमाचल सरकार का बजट सत्र तय है। 16 फरवरी की कैबिनेट में बजट सत्र की तिथि घोषित होनी है। इसमे अगले वित्त वर्ष 2023-24 का बजट मुख्यमंत्री सुक्खू पेश करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ मणिमहेश अभियान 15 से 30 जुलाई तक : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : आगामी पवित्र मणिमहेश यात्रा के दृष्टिगत 15 से 30 जुलाई 2025 तक एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत हड़सर से पवित्र डल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी-11 व मेडिकल कॉलेज चंबा के बीच खेला गया दोस्ताना क्रिकेट मैच

एएम नाथ। चम्बा : एनएचपीसी के खेल मैदान में डीसी-11 व मेडिकल कॉलेज चंबा के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। 20-20 ओवर के इस मैच में डीसी-11 की टीम विजेता रही। नशे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चमेरा डैम-3 से 1 सितंबर रात्रि 11 बजे से 2 सितंबर को सांय 6 बजे तक छोड़ा जाएगा पानी

एएम नाथ। चम्बा खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 बांध से 1 सितंबर को रात्रि 11:00 से 2 सितंबर को सांय 6 बजे तक पानी का छोड़ा जाना प्रस्तावित है जो कि बांध के जलाशय में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 घंटे चली मुठभेड़ : कुख्यात गैंगस्टर रणजोध बबलू को लगी गोली, घायल, गिरफ्तार

गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर में 4 घंटे चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रणजोध बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गोली भी लगी है। पुलिस घर से ही उसके पीछे...
Translate »
error: Content is protected !!