मुख्यमंत्री मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर व माता हरपाल कौर ने टेका मां चिंतपुर्णी दरबार में माथा

by

मां चिंतपुर्णी के आशीर्वाद से आम आदमी पार्टी हिमाचल व गुजरात में करेगी अच्छा प्रदर्शन- हरपाल कौर
चिंतपूर्णी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता हरपाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी मां चिंतपुर्णी जी के आशीर्वाद से हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनावों में भी पंजाब की तरह अच्छा प्रदर्शन करेगी, इसका उन्हें पूर्ण विश्वास है। वे अपनी बहु गुरप्रीत कौर के साथ मां के दरबार में माथा टेका आई थी। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पावन बट वृक्ष को मोली धागा बांध कर हिमाचल व गुजरात में जीत की मनोकामना मांगी। मंदिर के पुजारी नवीन कालिया और राजन कालिया ने माता का सरोपा और माता रानी की फोटो परिवार को भेंट स्वरूप प्रदान की। वही बताते चलें पंजाब के मुख्यमंत्री की माता हरपाल कौर पंजाब विधानसभा के चुनावों के नतीजों के आने से पहले भी माता के दरबार में दर्शन करने पहुंची थी। इसके पश्चात वह अपने बेटे के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंची थी। इस बार वह अपनी बहू के साथ मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंची और माथा टेकेकर माता का आशीर्वाद लिया। माता हरपाल कौर ने कहा कि वह मां का आशीर्वाद लेने आई है मां चिंतपूर्णी में उनकी गहरी आस्था है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टी-20 क्रिकेट मैच के दृष्टिगत एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में माॅक ड्रिल का आयोजन

विभिन्न एजेंसियों सहित एनसीसी कैडेट्स तथा आपदा मित्रों ने लिया भाग एएम नाथ। धर्मशाला  : एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला में 14 दिसंबर 2025 को आयोजित किये जाने वाले आगामी टी-20 क्रिकेट मैच के दृष्टिगत एचपीसीए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में दर्दनाक हादसा : 2 लोगों की मौके पर मौत, 1 गंभीर घायल – गहरे नाले में जा गिरी गाड़ी

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर मार्ग पर बोलेरो के गहरे नाले में जा गिरने से इसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई में गीत-संगीत और नाटक से दी एड्स से बचाव की जानकारी

हमीरपुर 01 दिसंबर। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी द्वारा हिमाचल प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह ने आज द्रंग विधानसभा के आरंग, बथेरी, रयाग्डी, नवलाए, सालगी, कटोैला, बागी, रूंझ क्षेत्रों का किया दौरा : केंद्र सरकार से हर वर्ग तंग: प्रतिभा सिंह

मंडी 6 दिसंबर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने आज द्रंग विधानसभा के आरंग, बथेरी, रयाग्डी, नवलाए, सालगी, कटोैला, बागी, रूंझ क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!