1900 रुपए मानदेय बढ़ाने के लिए कंप्यूटर अध्यापकों ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

by
शिमला  : हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस सचिव सुमन ठाकुर की अगुवाई में आज यहां मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और वर्ष 2024-25 के बजट में उनके मानदेय में प्रतिमाह 1900 रुपए की बढ़ौतरी करने के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल की है। यही नहीं, राज्य सरकार ने चार प्रतिशत महंगाई भत्ता की किस्त देने की घोषणा कर दी है और आने वाले समय में भी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार में सभी कर्मचारियों के हित सुरक्षित हैं और मुख्यमंत्री ने पिछले 14 माह के कार्यकाल में सरकारी कर्मचारियों को अनेक लाभ प्रदान किए हैं। पिछले बजट में भी राज्य सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों के मानदेय में 2000 रुपए की वृद्धि की थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 1321 कंप्यूटर शिक्षक कार्यरत हैं और सभी इस ऐतिहासिक बढ़ौतरी के लिए  मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं।
प्रतिनिधिमंडल में सभी जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश के कार्यकारिणी के सदस्य तथा पदाधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन ने सलूणी के खडार स्कूल में लगाया जागरूकता शिविर

सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा सलूणी तहसील के अंतर्गत राजकीय उच्च पाठशाला खडार में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के त्रिदेव और पंच परमेश्वर सम्मेलन में बोल नेता प्रतिपक्ष : सिर्फ़ भारत ही नहीं दुनिया के लोग चाहते है नरेन्द्र मोदी बने प्रधानमंत्री :जयराम ठाकुर

  अभी इंडी गठबंधन सीटों के समझौतों में उलझा है और बीजेपी ने 195 प्रत्याशी भी उतार दिये एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए व्यय पर्यवेक्षकों का अहम रोल- DC अपूर्व देवगन

मंडी, 29 फरवरी। लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विपाशा सदन मंडी में सहायक व्यय पर्यवेक्षकों तथा व्यय निगरानी टीम के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में 25-26 मार्च को होगा वायु सेना का अदभुत एयर शो : पहली बार हो रहे इस हैरतअंगेज शो के लिए किए जा रहे सभी प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

विश्व की बेहतरीन एरोबेटिक टीमों में शामिल है वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम एएम नाथ। हमीरपुर 20 मार्च : भारतीय वायु सेना 25 और 26 मार्च को सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर...
Translate »
error: Content is protected !!