195 नशीली गोलियों सहित महिला गिरफ्तार 

by
गढ़शंकर, 20 जून: गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक महिला को 195 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि एसआई गुरमीत राम पुलिस पार्टी के साथ नवांशहर मार्ग पुल नहर गढ़शंकर फाटक के समीप गश्त पर था। उन्हें सड़क पर एक महिला को अपने दाएं हाथ में मोमी लिफाफा पकड़े हुए आते देखा जो पुलिस पार्टी को देखकर एकदम खिसकने लगी। पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर उसके हाथ में पकड़े मोमी लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 195 नशे के रूप प्रयोग की जाने वाली खुली नशीली गोलियां बरामद हुई। कथित दोषी महिला की पहचान कमलजीत कौर पत्नी रोशन लाल निवासी देनोवाल खुर्द थाना गढ़शंकर के रूप में हुई। दोषी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट 22(बी)-61-85 तहत मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये कर दी पेमेंट : हिमाचल में एक और घोटाला, पंचायतों में स्कूटर-बाइक में रेत और बजरी की सप्लाई

एएम नाथ।  नाहन :  हिमाचल प्रदेश में सिरमौर की दो पंचायतों में स्कूटर और बाइक पर रेत-बजरी की ढुलाई का मामला सामने आया है. आरटीआई में खुलासा हुआ है कि इसमें 50 लाख रुपये...
article-image
पंजाब

पंजाब में अब सिर्फ 6 मिनट में पुलिस सहायता… टाटा स्टील का दूसरा प्लांट बड़ी उपलब्धि : सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य भर में पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए संगरूर में 508 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन (ईआरवी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अब अमेरिका...
article-image
पंजाब , समाचार

54 क्विंटल भुक्की, चार पुलिस की वर्दी , दो देसी पिस्तौल और छह कारतूस सहित पुलिस ने 3 पकड़े : 1.25 करोड़ रुपये की ड्रग मनी, नोट गिरने वाली मशीन, 14 जाली नंबर प्लेट भी की बरामद

लुधियाना : लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर पंजाब भर में नशे की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर आरोपितों से 54 क्विंटल भुक्की, चार पुलिस की...
Translate »
error: Content is protected !!