4.5 लाख की धोखाधड़ी करने पर मामला दर्ज 

by
गढ़शंकर, 20 जून : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति द्वारा कार बेचने के नाम पर 4.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रनजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गोइंदवाल साहिब जिला तरनतारण ने 25 अप्रैल को एसएसपी होशियारपुर के पास शिकायत दर्ज कराई। रणजीत सिंह द्वारा दिए बयानों अनुसार उसके साथ सरप्रीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी मोरांवाली थाना गढ़शंकर ने बरीजा कार बेचने के नाम पर 4.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। इंक्वायरी पुलिस कप्तान आर्थिक अपराध तथा साइबर क्राइम होशियारपुर द्वारा की गई। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी होशियारपुर के आदेशों अनुसार गढ़शंकर पुलिस द्वारा सरप्रीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी मोरांवाली थाना गढ़शंकर खिलाफ अपराधिक धारा 420, 406 तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 जून को महिंदवानी से गोंदपुर फैक्ट्री तक एक संकेतिक रोष मार्च

लोक बचाओ-गांव बचाओ संघर्ष कमेटी के अशोक कुमार अध्यक्ष बने संघर्ष कमेटी ग्रामीणों को प्रदूषण को लेकर करेगी जागरुक गढ़संकर : लोक बचाओ-गांव बचाओ संघर्ष कमेटी की एक बैठक गांव महिंदवाणई में नंबरदार अजिन्द्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर योजना ऑनलाइन परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी

शिमला 15 अप्रैल – अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदित उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी हो गया है। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक...
article-image
पंजाब

नाबालिग लडक़ी से हैरोइन बरामद 220 ग्राम : चाची ने नशा तस्करी में शामिल कर लिया

लुधियाना: 27 सितम्बर लुधियाना जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एसटीएफ ने नशा तस्करी के एक मामले में नाबालिग लडक़ी को नामजद किया है। बता दें कि एसटीएफ को नाबालिग के पास...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा एलान : डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी की मांग पर : गढ़शंकर के नवांशहर के साथ लगते गांव जिला शहीद भगत सिंह नगर के साथ जोड़े जाएगे, गढ़शंकर में बनेगा वाईपास

एसवाईएल को वाईएसएल में बदल कर यमुना को सतुलज से लिंक कर पानी सतलुज में छोड़ा जाए : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चिट्टी वेई के पानी को स्वच्छ बनाने के लिए बिस्त दोआब नहर...
Translate »
error: Content is protected !!