1971 भारत-पाक युद्ध का 52 वां विजय दिवस समारोह आयोजित : विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ पर वीर शहीदों को पुष्पांजलि की गई अर्पित

by
मंडी, 16 दिसम्बर। विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ पर इंदिरा मार्केट में स्थित शहीद स्मारक परिसर में वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला सैनिक कल्याण विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से 1971 भारत-पाक युद्ध का 52 वां विजय दिवस समारोह आयोजित किया गया था।
सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर (वीएसएम), एडीसी निवेदिता नेगी, युद्ध सेवा मेडल ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, ब्रिगेडियर नवीन कुमार गोयल व नगर निगम मेयर विरेंद्र भट्ट, डिप्टी मेयर माधुरी कपूर, सेवानिवृत्त सैनिकों तथा जिला वासियों ने शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर शहीद स्मारक में 1971 भारत-पाक युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया और वीर नारी चिंता देवी पत्नी शहीद कृष्ण चंद डोगरा रेजिमेंट, कृष्णा देवी पत्नी शहीद नरोतम राम और सेवानिवृत्त आनरेरी कैप्टन चांद राम को सम्मानित किया गया।
इस युद्ध में देश के 3843 वीर योद्धाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी थी तथा 9851 सैनिक घायल हुए थे। युद्ध में प्रदेश के 190 सैनिकों ने शहादत का जाम पिया था। जिसमें मंडी जिला के 21 जवानों ने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए थे।
एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने सेना का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम घर पर चैन से तभी सो पाते हैं जब बोर्डर पर कठिन परिस्थितियों में भी सेना हमारी रक्षा के लिए दिन रात खड़ी है। समूचा राष्ट्र आजीवन उन परिवारों का सदा ऋणी रहेगा जिन्होंने वतन के लिए अपने सपूतों को कुर्बान कर दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सैन्य परिवारों की हर संभव मदद करने को हमेशा तैयार है।
सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल (वीएसएम) राकेश कपूर ने बताया कि 16 दिसंबर 1971 को पूर्वी पाकिस्तान को आजाद करवाया दिया गया था। जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। भारतीय सेना की पूर्वी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने पाकिस्तान को लेफ्टिनेंट जनरल एके नियाजी को हथियार डालने पर मजबूर कर दिया था।
सेवानिवृत ब्रिगेडियर (वाईएसएम) खुशाल ठाकुर ने विजय दिवस की बधाई देते हुए बताया कि 13 दिन के इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिये थे।
समारोह में जिला कल्याण विभाग के उप निदेशक कर्नल गोपाल गुलेरिया, भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सामंत, जिला भूतपूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कश्मीर सिंह, महासचिव हेत राम शर्मा, कर्नल केके मल्होत्रा, डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष आशा ठाकुर व कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का गारंटी पत्र पढ़कर मुख्यमंत्री सुक्खू जान गए होंगे कि उन्होंने एक भी गारंटी पूरी नहीं की :

रोहित भदसाली।  सराज : अपने आला नेताओं से लेकर छोटे नेताओं के भाषण और कांग्रेस का गारंटी पत्र पढ़कर मुख्यमंत्री सुक्खू यह जान गए होंगे कि उन्होंने एक भी गारंटी पूरी नहीं की है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वामी हरि गिरी सन्यास आश्रम ककीरा में श्रद्धा भाव से मनाया गुरु पूर्णिमा का महापर्व : विधानसभा अध्यक्ष ने आश्रम में की शिरकत

चंबा, 03 जुलाई : स्वामी हरि गिरी सन्यास आश्रम ककीरा में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के ककीरा में स्वामी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार का बड़ा फैसला :16 साल से कम उम्र के स्टूडेंट्स नहीं जा सकेंगे कोचिंग : आदेशों की अवहेलना करने वालों पर एक लाख रुपए तक का जुर्माना वसूला जाएगा, कोचिंग सेंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द भी हो सकता

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए कोचिंग सेंटरों पर नकेल कसी है। सरकार ने निजी शिक्षण संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी करते हुए आदेश दिया है कि 16...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री हरिओम योगा सोसाइटी ने टोरेंट पार्क बद्दी में धूमधाम से मनाई अम्बेडकर जयंती

बद्दी, 14 अप्रैल (तारा) : भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर श्री हरि ओम योगा सोसायटी बद्दी ने टोरेंट पार्क उर्फ योगा पार्क हाउसिंग बोर्ड फेस...
Translate »
error: Content is protected !!