पहलवानों के साथ बदतमीजी से व्यथित और परेशान : 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का बयान हम अपने चैंपियन पहलवानों के साथ

by

नई दिल्ली : भारत के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक के नेतृत्व में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की ग्रिफ्तारी की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे है। पहलवानों के संघर्ष को 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया ने लिखित बयान जारी कर खुल कर खिलाड़ियों का समर्थन मिला है। उधर खापों की पंचायत में खापों ने केंद्र सरकार को 9 जून तक का अल्टीमेटम देते हुए साफ कर दिया कि बृजभूषण की गिरफ्तारी से कम कोई समझौता मंजूर नहीं है।
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम पहलवानों के समर्थन में सामने आई है। इनमें कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर और मदनलाल समेत कई दिग्गज क्रिकेटर्स शामिल हैं। इन सब ने एक साझा बयान जारी किया है और पहलवानों से मेडल को गंगा में न बहाने की अपील की है। बयान में इन पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स ने कहा है कि पहलवानों के साथ जो हुआ वह दुखद है, लेकिन वह मेहनत से हासिल किए गए पदकों को गंगा में न बहाएं। 1983 की चैंपियन टीम ने कहा कि पहलवानों ने देश का मान बढ़ाया है। वह जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। उम्मीद है कि पहलवानों की मांग सुनी जाएगी।

1983 की चैंपियन टीम ने अपने बयान में लिखा- हम अपने चैंपियन पहलवानों के साथ बदतमीजी से व्यथित और परेशान हैं। हमें सबसे ज्यादा चिंता इस बात की भी है कि वे अपनी मेहनत की कमाई को गंगा नदी में बहाने की सोच रहे हैं। उन पदकों में वर्षों का प्रयास, बलिदान, दृढ़ संकल्प और धैर्य शामिल है और वह पदक न केवल उनके अपने हैं बल्कि देश के गौरव और खुशी का विषय हैं। हम उनसे आग्रह करते हैं कि वे इस मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और साथ ही उम्मीद करते हैं कि उनकी शिकायतों को सुना जाएगा और उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। देश के कानून को कायम रहने दें।

खाप पंचायतों का केंद्र सरकार को 9 जून तक का अल्टीमेटम :
खिलाड़ियों को न्याय दिलाने को लेकर कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला महापंचायत के लिए शुक्रवार को विभिन्न खापों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। पंचायत में खापों ने केंद्र सरकार को 9 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। राकेश टिकैत बोले कि बृजभूषण की गिरफ्तारी से कम कोई समझौता मंजूर नहीं है।
पंचायत के बाद कमेटी की बैठक में प्रतिनिधियों के लिए फैसले को सुनाते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि 9 जून तक सरकार के पास समय है। बातचीत कर हल निकाले, अन्यथा अगले दिन खिलाड़ियों के साथ बैठकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। फिर से खिलाड़ियों को जंतर मंतर पर बैठाया जाएगा। गांव गांव में आंदोलन चलाया जाएगा। आरोपी बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी से कम कोई समझौता मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि देशभर में पंचायत की जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025 का भव्य शुभारंभ

अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025 का भव्य शुभारं लाॅरिएट ग्लोबल स्कूल कथोग में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा : अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025 का भव्य शुभारंभ आज...
पंजाब

पंजाब जल स्त्रोत मुलाजम युनियन सर्कल होशियारपुर के मखन सिंह लंगेरी चुने गए अध्यक्ष

गढ़शंकर: पंजाब जल स्त्रोत मुलाजम युनियन सर्कल होशियारपुर का 34 वां डैलीगेट अजलास संगठन के प्रदेशिक नेता रामजी दास चौहान व गुरप्रीत सिंह मकीमपुर की देखरेख में संपन हुया। जिसमें विभिन्न डवीजनों के चुने...
article-image
पंजाब

बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

तरनतारन : पंजाब के तरनतारन में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। खुफिया जानकारी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिहाद की आंधी को रोकना है तो हनुमान चालीसा है सही विकल्प -मनोज सिंह

पूजनीय अशोक जी सिंगल महंत,अवैद्यनाथ जी महाराज व रामचंद्र परमहंस को मिले भारत रत्न बद्दी में प्रेस वार्ता के दौरान बोले राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह। बद्दी, 22 जनवरी (तारा) : ...
Translate »
error: Content is protected !!