सरसों तेल के दाम 37 रुपये कम : सरकारी राशन डिपुओं में जुलाई में 110 रुपये प्रति लीटर मिलेगा

by

शिमला : प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में मिलने वाले सरसों तेल के दाम 37 रुपये कम हो गए हैं। जुलाई में 110 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से तेल मिलेगा। हालांकि इस माह उपभोक्ता 147 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से ही तेल खरीद सकेंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने कंपनी को सरसों तेल की सप्लाई का ऑर्डर जारी कर दिया है। ऐसा पहली बार होगा कि गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) और गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) के उपभोक्ताओं को डिपुओं में एक ही दाम 110 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल मिलेगा, जबकि करदाता उपभोक्ताओं को 115 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। सरसों तेल सस्ता कर राज्य सरकार प्रदेश के 19.74 लाख राशनकार्ड परिवारों को राहत देने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को उपदान दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में हावड़ा मेल के डिब्बे में हुआ धमाका, चार घायल

चंडीगढ़: पंजाब के फतेहगढ़ जिले में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मेल के एक डिब्बे में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए, अमृतसर से हावड़ा जा रही गाड़ी संख्या...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों के गड़बड़झाला मामले में विजिलेंस ने सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट : एफआईआर की सिफारिश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग विधानसभा क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों के गड़बड़झाला मामले में विजिलेंस ने सरकार को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार गाँव की 2000 से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ : विधानसभा अध्यक्ष ने तुलड़-कुडेरा संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन

भटियात विधानसभा क्षेत्र में 26 संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर,  जारी वित्त वर्ष में 134 करोड़ रूपयों की धन राशि होगी व्यय एएम नाथ। चंबा (ककीरा) ;  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ में धरातल पर हो रहा बीपीएल परिवारों का चयन, पात्र जरूरतमंदों को मिलेगा योजनाओं का लाभ: विवेक शर्मा

विधायक बोले- बीपीएल सूची में केवल वास्तविक रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिले स्थान, पंचायत स्तर पर अधिकारियों के साथ किया जा रहा सीधा संवाद रोहित जसवाल।  कुटलैहड़। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!