तीन पिस्टल 32 बोर और 16 कारतूस पुलिस ने पकड़े दो गुर्गो से : पटियाला पुलिस ने एसके खरौड़ और गांधी गैंग के दो गुर्गे को गिरफ्तार

by

पटियाला : पटियाला पुलिस ने इंटरस्टेट नाकाबंदी व पेट्रोलिंग ऑपरेशन के तहत एसके खरौड़ और गांधी गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन पिस्टल 32 बोर और 16 कारतूस मिले हैं। एसएसपी वरुण शर्मा ने गुरुवार को आयोजित एक पत्रकारवार्ता में बताया कि पंजाब सरकार डीजीपी गौरव यादव की हिदायतों पर गैंगस्टरों के खिलाफ विशेष मुहिम छेड़ी है। इसके तहत पटियाला पुलिस ने हरियाणा के साथ लगते इलाके में अंबाला से राजपुरा रोड पर गांव महिमदपुर में इंटरस्टेट नाकाबंदी व पेट्रोलिंग ऑपरेशन के दौरान सुखजीत सिंह गोलू निवासी शहीद भगत सिंह नगर अमलोह रोड खन्ना को 32 बोर के दो पिस्टल व आठ कारतूस समेत गिरफ्तार किया।
इसके खिलाफ थाना शंभू में आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इसी तरह से टी प्वाइंट बघौरा घन्नौर से पटियाला रोड पर नाकाबंदी के दौरान गुरप्रीत सिंह टली निवासी गाजेवाल जिला पटियाला को वरना कार में जाते समय एक पिस्टल व आठ कारतूस समेत धरा गया। इसके खिलाफ थाना घन्नौर में केस दर्ज किया गया है।
एसएसपी ने बताया कि इन दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। कई बार जेल भी जा चुके हैं। गुरप्रीत सिंह उर्फ टली एसके खरौड़ गैंग का गुर्गा है और गैंगस्टर बिट्टू गुज्जर का नजदीकी है। गुरप्रीत सिंह पटियाला जिले के गांव पसियाना के सरपंच भुपिंदर सिंह के कत्ल केस में शामिल था और अब वह इस केस में जमानत पर है। इसके खिलाफ कत्ल का एक मुकदमा थाना भवानीगढ़ में भी दर्ज है।
वहीं, आरोपी सुखजीत सिंह उर्फ गोलू गांधी गैंग का गुर्गा है। वह खन्ना में दो ग्रुपों में चल रही गैंगवार में सक्रिय है और इसके खिलाफ भी कत्ल का मुकदमा थाना सिटी टू खन्ना में दर्ज है। एसएसपी ने कहा कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका रिमांड हासिल किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ओवरसीज भर्ती ड्राइव 9 अक्तूबर को सरकारी पॉलिटेक्निक, हमीरपुर में आयोजित होगी : युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर

एएम नाथ। शिमला : राज्य के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर...
article-image
पंजाब

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर बरसाई गोलियां : पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर फायरिंग,

कनाडा : कनाडा में पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर गोलीबारी हुई है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में...
article-image
पंजाब

10 दिन का समय और 2 करोड़ रुपये की मांगी फिरौती ?…नहीं दिया तो भाजपा नेता विजय सोनी के पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद हमलावरों ने किया हमला?

गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर में भाजपा नेता विजय सोनी के पेट्रोल पंप पर बुधवार शाम मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी की। सोनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस घटना में बाल-बाल बच...
article-image
पंजाब

किसानों से किए वायदे मुताबिक एमएसपी पर कानून लेकर आए केंद्र सरकार: सांसद मनीष तिवारी

अभी तक ना तो एमएसपी पर कानून बना और ना ही स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू हुई – सांसद मनीष तिवारी चंडीगढ़, 8 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष...
Translate »
error: Content is protected !!