1984 के सिख विरोधी दंगे – सज्जन कुमार के खिलाफ हत्या मामले में 8 जनवरी को फैसला संभव

by
नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के खिलाफ 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में संभवत: अगले साल आठ जनवरी को फैसला सुनाएगी।  विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा को सोमवार को फैसला सुनाना था लेकिन उन्होंने इसे टाल दिया। न्यायाधीश ने कहा, ”आठ जनवरी अगली तारीख है।”
              सज्जन कुमार वर्तमान में तिहाड़ केंद्रीय जेल में बंद हैं। वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश हुए। यह मामला सिख-विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की कथित हत्या से जुड़ा है। अदालत ने एक नवंबर, 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की कथित रूप से कर दी गयी हत्या से संबंधित मामले में अंतिम दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।  शुरू में पंजाबी बाग थाने ने मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जांच अपने हाथ में ले ली थी। अदालत ने 16 दिसंबर, 2021 को कुमार के खिलाफ आरोप तय किए थे। इससे पहले अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंची थी कि ”प्रथम दृष्टया” उनके विरूद्ध मामला बनता है।
            अभियोजन पक्ष के अनुसार, घातक हथियारों से लैस एक विशाल भीड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का बदला लेने के लिए बड़े पैमाने पर लूटपाट एवं आगजनी की थी और सिखों की संपत्तियों को नष्ट कर दिया था। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि भीड़ ने शिकायतकर्ता जसवंत की पत्नी के घर पर हमला किया तथा उसके पति और बेटे की हत्या कर दी, सामान लूट लिया और उनके घर को आग लगा दी। कुमार के खिलाफ मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि ”प्रथम दृष्टया यह राय बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री पाई गई थी कि कांग्रेस नेता कुमार इसमें न केवल शामिल थे, बल्कि उन्होंने भीड़ का नेतृत्व भी किया था।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गेहूं की खरीद का आंकड़ा 2.5 लाख मीट्रिक टन से हुए पार, किसानों के खातों में की जा चुकी है 471.70 करोड़ रुपए की सीधी अदायगी : डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 02 मई: जिले में गेहूं की खरीद का आंकड़ा ढाई लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है व बीती शाम तक मंडियों में पहुंची 261262 मीट्रिक टन गेहूं में से 261168 मीट्रिक...
article-image
पंजाब

पूर्व डिप्टी सीएम ओ.पी. सोनी को जान से मारने की धमकी

अमृतसर : पंजाब के पूर्व डिप्टी सी.एम. ओपी सोनी को जान से मारने की धमकी मिली है। इस बाबत अमृतसर पुलिस ने आज एक और मामला दर्ज किया है। अमृतसर पुलिस ने इसकी पुष्टि...
article-image
पंजाब

119 करोड़ के साथ बिस्त दोआब नहर में पानी ड्रेनज में छोडऩे के लिए गेट बनेगा और लिंक करने के लिए फुट ब्रिज : सिंबली के पास से ड्रेनज में छोड़ा पानी नवांशहर के लंगड़ोयाह होता हुया चिट्टी वेईं पहुंचेगा

गढ़शंकर । चिट्टी वेईं में चलते पानी को स्वच्छ बनाने के लिए गांव सिंबली में बिस्त दोआब नहर से सिंबली ड्रेनज में पानी डालने के लिए 119 करोड़ का प्रौजेकट का नींव पत्थर मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!