1984 के सिख विरोधी दंगे – सज्जन कुमार के खिलाफ हत्या मामले में 8 जनवरी को फैसला संभव

by
नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के खिलाफ 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में संभवत: अगले साल आठ जनवरी को फैसला सुनाएगी।  विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा को सोमवार को फैसला सुनाना था लेकिन उन्होंने इसे टाल दिया। न्यायाधीश ने कहा, ”आठ जनवरी अगली तारीख है।”
              सज्जन कुमार वर्तमान में तिहाड़ केंद्रीय जेल में बंद हैं। वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश हुए। यह मामला सिख-विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार इलाके में दो लोगों की कथित हत्या से जुड़ा है। अदालत ने एक नवंबर, 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की कथित रूप से कर दी गयी हत्या से संबंधित मामले में अंतिम दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।  शुरू में पंजाबी बाग थाने ने मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जांच अपने हाथ में ले ली थी। अदालत ने 16 दिसंबर, 2021 को कुमार के खिलाफ आरोप तय किए थे। इससे पहले अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंची थी कि ”प्रथम दृष्टया” उनके विरूद्ध मामला बनता है।
            अभियोजन पक्ष के अनुसार, घातक हथियारों से लैस एक विशाल भीड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का बदला लेने के लिए बड़े पैमाने पर लूटपाट एवं आगजनी की थी और सिखों की संपत्तियों को नष्ट कर दिया था। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि भीड़ ने शिकायतकर्ता जसवंत की पत्नी के घर पर हमला किया तथा उसके पति और बेटे की हत्या कर दी, सामान लूट लिया और उनके घर को आग लगा दी। कुमार के खिलाफ मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि ”प्रथम दृष्टया यह राय बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री पाई गई थी कि कांग्रेस नेता कुमार इसमें न केवल शामिल थे, बल्कि उन्होंने भीड़ का नेतृत्व भी किया था।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रस्तावित श्री आनंदपुर साहिब जिले में गढ़शंकर डिवीजन को शामिल करने के प्रस्ताव के विरोध में गढ़शंकर शहर आधा दिन रहा बंद

बार एसोसिएशन गढ़शंकर व बिभिन्न राजनितिक पार्टियों ने शहर में किया रोष प्रदर्शन गढ़शंकर, : प्रस्तावित श्री आनंदपुर साहिब जिले में सब डिवीज़न गढ़शंकर को शामिल करने के विरोध में सभी बार एसोसिएशन गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

मानसा जेल के 2 सहायक सुपरिंटेंडेंट समेत 6 वार्डन सस्पेंड : डीआईजी जेल (हेडक्वार्टर) की जांच ले बाद एडीजीपी जेल अरुनपाल सिंह दुआरा यह कारवाई की गई

चंडीगढ़ : मानसा जेल के 2 सहायक सुपरिंटेंडेंट समेत 6 वार्डनों को पंजाब के ADGP जेल अरुण पाल सिंह ने ससपेंड कर दिया है। सस्पेंड किये गए अधिकारियोंमें सहायक सुपरिंटेंडेंट जेल मानसा भिवम तेज...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस की छापेमारी सरहाला में नशे के विरुद्ध पुलिस की छापेमारी : दो घँटे चला सर्च अभियान

गढ़शंकर । उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत माहिलपुर ब्लाक के थाना चब्बेवाल के तहत पड़ते नशे के धंधे में कुख्यात गांव सरहाला में डीएसपी रविंदर सिंह, डीएसपी परमिंदर सिंह मंड की अगुवाई में सर्च अभियान...
article-image
पंजाब

Congress Weeping Over SIR to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.25 :  Former Cabinet Minister and senior BJP leader Tikshan Sood, in a press statement, accused the Congress and other opposition parties of opposing the Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls to...
Translate »
error: Content is protected !!