1,766 रिटायर्ड पटवारियों को भर्ती करने पर मुहर लगाई भगवंत मान सरकार ने

by

चंडीगढ़।  चंडीगढ़ के सिविल सेक्रेटेरिएट में हुई मीटिंग में 1,766 रिटायर्ड पटवारियों को भर्ती करने पर मुहर लगाई गई। रेवेन्यू मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने कहा कि 1090 पटवारी भर्ती किए गए लेकिन उनका प्रोबेशन पीरियड 2 साल का है। तब तक के लिए कामकाज चलाना जरूरी है। इसलिए यह कदम उठाया गया है। पंजाब में 25 हजार नई सरकारी नौकरियों का दावा कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (आप) सरकार यह फैसला चौंकाने वाला है। जिंपा का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पटवारी नहीं हैं। उन्हीं रिटायर्ड पटवारियों को भर्ती किया जाएगा, जिन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप न हो।
पंजाब में अब शहीद सैनिकों और पुलिस कर्मियों के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा मिलेगा। इस पर भी मान सरकार ने मुहर लगा दी है। इसके अलावा मान सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में धान की सीधी बिजाई पर 1500 रुपए प्रति एकड़ मुआवजे पर मुहर लगा दी है। रेवेन्यू मंत्री जिंपा ने कहा कि सरकार को यकीन है कि अगर धान की सीधी बिजाई हो तो साल में 30 से 35 प्रतिशत पानी की बचत होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

21.10 लाख रुपए की लागत से गांव अज्जोवाल के छप्पड़ का थापर माडल के अंतर्गत किया जाएगा नवीनीकरण: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव अज्जोवाल में 30 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 09 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर के सभी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

केजरीवाल पर विधायक राजेश ऋषि ने जोरदार हमला – केजरीवाल का घर टॉर्चर गृह जैसा, वो हिटलर जैसा बिहैव कर रहे

नई दिल्ली।  दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 8 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान विधायकों राजेश ऋषि, नरेश यादव, रोहित कुमार महरौलिया, भावना...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के एजुकेशन डिपार्टमेंट ने स्टूडेंट्स की टीचिंग स्किल और बेस्ट टीचिंग एड के लिए कॉम्पिटिशन करवाए : टीचिंग ऑफ मैथेमेटिक्स में सिमरन कौर ने पहला, दिलजीत ने दूसरा और अविनंदनी ने तीसरा स्थान किया हासिल

गढ़शंकर। खालसा कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की गाइडेंस और एजुकेशन डिपार्टमेंट की हेड डॉ. संघा गुरबख्श कौर की देखरेख में, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजमेंट में चलने वाले बब्बर अकाली मेमोरियल...
article-image
पंजाब

कनाडा में युवती की हत्या : संगरूर की युवती की हत्या, जल्द मिलनी थी स्थायी नागरिकता

संगरूर। बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर कनाडा गई संगरूर शहर की प्रेम बस्ती की 27 वर्षीय अमनप्रीत कौर सैनी की कनाडा के टोरंटो में हत्या कर दी गई। जैसे ही यह दुखद खबर उसके...
Translate »
error: Content is protected !!