2 आईएएस अधिकारियों का तबादला – एक एचएएस अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार

by

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि एक एचएएस अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रभोध सक्सेना द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

2018 बैच के आईएएस अजय कुमार यादव जो वर्तमान में सोलन जिला के अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) के साथ-साथ एचपी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम और महिला विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, को अब एचपी अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम और महिला विकास निगम सोलन के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
इसी तरह 2019 बैच के आईएएस राहुल जैन जो वर्तमान में काजा जिला लाहौल और स्पीति के अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे, को सोलन जिला के अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) के रूप में स्थानांतरित किया गया है।  2021 बैच की एचएएस अधिकारी शिखा जो वर्तमान में काजा, जिला लाहौल और स्पीति में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के रूप में कार्यरत हैं, को काजा के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह प्रभार अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
              एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में प्रदेश सरकार ने पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा (सेवानिवृत्त) को पुनः निदेशक के पद पर छह महीने के लिए नियुक्त किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। पुनर्नियुक्ति के नियम और शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सात परिवारों को दी 35 हजार रुपए की फौरी राहत : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

प्रभावितों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का दिया भरोसा एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आपदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पलांखवाला में 11 से 18 अप्रैल तक होगी भागवत कथा

प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य 108 श्री महंत साध्वी ऋषि गिरी जी महाराज सुनाएंगे कथा बद्दी, 9 अप्रैल (तारा) : नगर निगम बद्दी के तहतप लांखवाला में कौशल निवास नजदीक अपना घर अपार्टमेंट्स में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

48 आईटीआई प्रशिक्षुओं ने किया मतदाता बनने के लिए आवेदन

मंडी, 3 जनवरी। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मंडी सदर ओम कांत ठाकुर ने बताया मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से पात्र 48 आईटीआई प्रशिक्षुओं ने आवेदन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैज़िक ब्लेड्स बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद

ऊना : 13 मार्च – मैसर्ज़ मैज़िक ब्लेड्स प्राइवेट लिमिटेड बेला बाथड़ी द्वारा ग्राइंडर मैन के 10 पद, हेल्पर के 6 पद, क्वालिटी कंट्रोलर का एक पद, प्रोडक्शन सुपरवाइजर का एक पद, वीएमसी मशीन...
Translate »
error: Content is protected !!