2 आतंकी गिरफ्तार : हैंड ग्रेनेड-पिस्टल और हेरोइन बरामद – इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन पर फेंके थे बम

by
अमृतसर : स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद पर हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। यह मॉड्यूल विदेश में बैठे ऑपरेटर चला रहे थे। बता दें आरोपियों ने 17 दिसंबर को ग्रेनेड से इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन पर हमला किया था। डीजीपी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों गुरजीत सिंह (निवासी डांडे, अमृतसर ग्रामीण) और बलजीत सिंह (निवासी छप्पा, तरनतारन) को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी ड्रग्स और हथियारों की तस्करी में भी शामिल थे।
2 terrorists arrested in Amritsar : आरोपियों के पास से 1.4 किलो हेरोइन, 1 हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौल बरामद की गई है। इस मामले की जांच के दौरान पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे संचालकों के निर्देश पर काम कर रहे थे। बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हैप्पी पासियां, साथी जीवन फौजी औरी गोपी नवांशहरिया पहले ही इस हमले की जिम्मेदारी ले चुके हैं।
पुलिस ने कहा है कि इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों को पकड़ने के लिए जांच तेज कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य नेटवर्क्स का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, अभी तक इन दो आरोपियों को मिला कर पुलिस हैप्पी पासियां के 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि, तीन आरोपी यूपी में मारे गए थे। यूपी में मारे गए आरोपी, गुरदासपुर में ब्लास्ट कर यूपी भाग गए थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दीयां-2023 : तैराकी, फुटबाल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन व बास्केबाल में खिलाडिय़ों ने दिखाया दम

डिप्टी कमिश्नर ने जिला स्तरीय तैराकी मुकाबलों की करवाई शुुुरुआत होशियारपुर, 30 सितंबर: ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ खेल मुकाबलों के दूसरे दिन आज जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने...
article-image
पंजाब

लेफ्टिनेंट जनरल चांदपुरिया ने पैसको कर्मचारियों से मुलाकात कर किया उनका उत्साहवर्धन : डीजीएम पैसको मेजर रितिका ने पूर्व सैनिकों के कल्याण संबंधी पहलुओं की दी जानकारी

 लगभग 1700 एक्स सर्विसमेन पंजाब सरकार की विभिन्न परियोजनाओं में कर रहे सेवा होशियारपुर, 25 नवंबर ; लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया (एवीएसएम, वीएसएम) ने हाल ही में अपने होशियारपुर दौरे के दौरान पंजाब एक्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजिंदर राणा ने सुक्खू सरकार पर फोड़ा लेटर बम : नाराज कांग्रेसएमएलए राणा ने फिर अपनी ही सरकार को घेरा

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में मंत्रीपद ना मिलने से नाराज कांग्रेस के सीनियर नेता राजेंद्र राणा  लगातार सुक्खू सरकार पर अटैक कर रहे हैं। जिसके चलते अब अब राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोपड़ में 31 मई को एनजीटी की बैठक से पहले डीसी ने संबंधित पक्षों से की बात, रणनीति पर हुई चर्चा

ऊना :  पंजाब की सीमा से सटे सनोली, मजारा, मलूकपुर व बीनेवाल पूना गांवों में पीएसीएल उद्योग से निकलने वाले कैमिकल युक्त पानी की समस्या का समाधान निकालने के लिए 31 मई को होने...
Translate »
error: Content is protected !!