2 गैंगस्टर ग्रिफ्तार , 4 पिस्टल 30 बोर 6 मैगजीन बरामद : बग्गा खान और मनी भिंडर गैंग से संबंधित है दोनों आरोपी

by

मोगा : पंजाब पुलिस पंजाब को क्राइम मुक्त करने के लिए हर तरह के उपाए कर रही है और जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उसी कड़ी के तहत मोगा पुलिस ने बग्गा खान और मनी भिंडर गैंग से सम्बन्धित दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस पार्टी ने कोट इसेखान और धर्मकोट मार्ग पर गश्त के दौरान दो युवकों को रोका। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से चार पिस्टल 30 बोर 6 मैगजीन और दो बिना नंबर प्लेट के मोटरसाइकल बरामद हुए।

वहीं मोगा एसएसपी जे एलनचेलियन ने बतया की दोनों आरोपी बग्गा खान और मनी भिंडर गेंग से सम्बंधित है और यह असला फ़िरोज़पुर में सप्लाई होना था। एसएसपी ने बतया की अभी इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी बाकी है, जिनमे बग्गा खान मलेरकोटला का रहने वाला है, मनी भिंडर विदेश में है और सुनील नाटा फेरोजपुर जेल में बंद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

14-15 वर्ष की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम : DC आशिका जैन

होशियारपुर, 23 अप्रैल:  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया...
article-image
पंजाब

जिला शिक्षा अधिकारी अैलीमेंटरी ने बीत ईलाके के अैलीमेंटरी स्कूलों का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया

गढ़शंकर: जिला शिक्षा अधिकारी(अैलीमेंटरी) संजीव गौतम ने शिक्षा विभाग की हिदायतों मुताविक आज गढ़शंकर क बीत ईलाके के अैलीमेंटरी स्कूल पंडोरी बीत, बीनेवाल, पंडोरी बीत का दौरा कर प्रबंधो का जायजा लिया। जिला शिक्षा...
article-image
पंजाब

लोक भलाई सेवा सोसायटी ने डॉ. नरेश कुमार भुंबला को किया सम्मानित

मानवाधिकारों की रक्षा और दबे-कुचले लोगों की आवाज बनना समय की मुख्य जरूरत : कुलविंदर सिंह भारटा नवांशहर। लोक भलाई सेवा सोसायटी की ओर से मानवाधिकारों की रक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान...
Translate »
error: Content is protected !!