2 जवान शहीद : जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़, 11 माह पहले हुई थी हरमिंदर की शादी

by

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए।

शहीद हुए जवानों में एक फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ का हरमिंदर सिंह और दूसरा खन्ना के समराला का लांस नायक प्रीतपाल सिंह है। रक्षाबंधन के दिन यह पंजाब के लिए दुखद खबर है।

फतेहगढ़ जिले के औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ से सटे गांव बदीनपुर का हरमिंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह सिख फोर्स ट्रेनिंग रेजिमेंट में तैनात था। इसके अलावा एक खन्ना जिले के समराला हलके के गांव मानुपुर का लांस नायक प्रीतपाल सिंह पुत्र हरबंस सिंह भी देश के लिए कुर्बान हुआ है।

जानकारी के अनुसार दोनों जवान जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अलख इलाके जंगल में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। दोनों ही लोकसभा क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब से संबंध रखते हैं। रक्षाबंधन के दिन आई इस दुखद खबर से दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। प्रीतपाल सिंह की शादी को अभी 11 महीने ही हुए थे। उनकी पत्नी रक्षाबंधन पर घर में त्योहार मनाने की उम्मीद कर रही थी। हरमिंदर सिंह की मां और बहनें उनकी सकुशल वापसी का इंतजार कर रही थीं। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमावि सिहुंता में जोनल स्तरीय खेलों का शुभारंभ करेंगे विधानसभा अध्यक्ष

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 29 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहुंता में छात्रों की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने...
article-image
पंजाब

63rd Principal Harbhajan Singh All

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.13 : The 63rd Principal Harbhajan Singh All India Football Tournament, being organized under the leadership of Kulwant Singh Sangha, President of Principal Harbhajan Singh Sporting Club, commenced today with great enthusiasm and...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) सहयोगी दलों के साथ मिलकर 13 सीटें जीतेगी- किसानों की दुर्दशा के लिए केंद्र समर्थक सरकारें जिम्मेदार – कुशल पाल सिंह मान

गढ़शंकर, 5 मार्च : कुशल पाल सिंह मान महासचिव शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) और उम्मीदवार लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब ने किसानों के पक्ष में गढ़शंकर में बात की और कहा कि उनकी पार्टी...
article-image
पंजाब

सुनील जाखड़ अपना मानसिक संतुलन खो चुके : कृपाल

गढ़शंकार ;  एडवोकेट पंकज कृपाल ने प्रैस से भेंट में कहा कि दलितों को पांव की जूती बताने वाले सुनील जाखड़ द्वारा अंबिका सोनी के बारे में अनाप शनाप बोलने से पता चलता है...
Translate »
error: Content is protected !!