2 बेटों को पहले हो चुकी थी मौत : गोद ली बेटी ने लगाई अब फांसी, सुसाइड नोट में लिखा डाला अपना दर्द

by

रोहित जसवाल l अंब(ऊना)  :  18 साल की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का दर्दनाक मामला सामने आया है।  उसे तीन साल की उम्र में गोद लिया था। फांसी के फंदे से लटका देखा तो घरवालों के पैरों तले से जमीन निकल गई।

जानकारी मुताबिक उपमंडल अंब में एक परिवार ने करीब 15 साल पहले तीन साल की बच्ची को गोद लिया था। उस समय परिवार ने अपने दो बेटों को खो दिया था।  जिसके बाद उन्होंने बेटी को गोद लिया था। युवती आईटीआई में पढ़ रही थी। बीती रात संस्थान से लौटी को अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो घरवालों को शक हुआ।

इसके बाद मां ने कमरे में जाकर देखा तो दंग रह गई। बेटी को फांसी के फंदे से लटकता देख चीख पड़ी और  घरवालों को इसके बारे में बताया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। छात्रा की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। फंदे से लटकी छात्रा की लाश के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने अपना दर्द बताया है। मृतका ने इसके लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। उसने लिखा- वह अच्छी बेटी नहीं बन पाई है। साथ ही अन्य किसी शख्स को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। दो बेटों को खो चुके परिवार पर भारी विपत्ति आ पड़ी है। परिजनों ने बताया कि एक बेटे को एक्सीडेंट में खोया, जबकि दूसरे की मौत गंभीर बीमारी के चलते हो गई थी।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जोहड़जी साहिब में लगता है जिला सोलन का सबसे बड़ा मेला

जोहड़ जी मेले से लौटी पंजाब की संगत…..आज से पहाड़ी संगत का मेला शुरू पट्टा मेहलोग, 6 अप्रैल (तारा) :  बद्दी उपमंडल क्षेत्र के जोहड़ जी साहिब में पिछले एक सप्ताह से चल रहे...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 72 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर अलग अलग किए मामला दर्ज : एक युवक के खिलाफ पहले भी आठ मामले दर्ज

गढ़शंकर :  गढ़शंकर पुलिस ने गांव बारापुर के दो युवकों को अलग अलग जगह से 72 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। एक युवक के खिलाफ पहले भी 6 एनडीपीएस...
article-image
पंजाब

फर्जी पटवारी को 7 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार : तहसीलदार के नाम पर 7000 रुपए रिश्वत मांगी

लुधियाना :   विजिलेंस ने एक फर्जी पटवारी को 7 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। यह प्राइवेट व्यक्ति खुद को कोहाड़ा क्षेत्र का पटवारी बताता था। जिसने तहसीलदार के नाम पर...
article-image
पंजाब

5.557 किलोग्राम हेरोइन और दो अवैध पिस्तौल बरामद, 4 ग्रिफ्तार

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे एक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!