2 महीने… 6 शूटआउट पंजाब का फगवाड़ा क्यों बनता जा रहा है क्राइम कैपिटल

by

फगवाड़ा : पंजाब का फगवाड़ा शहर एक बार फिर गोलियों की आवाज़ से दहल उठा है। यहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि एक मामूली सी बहस के बाद एक और घर का चिराग हमेशा के लिए बुझा दिया गया।

सबसे दुखद बात यह है कि इस हमले में मारे गए युवक अविनाश एक छोटे बच्चे के पिता थे, जिसके सिर से अब पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार देर रात फगवाड़ा के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, हदियाबाद में हुई। पुलिस के मुताबिक, अविनाश अपने घर के पास एक जंज घर के पास बैठे हुए थे। तभी एक क्रेटा कार वहां आकर रुकी। कार से उतरे कुछ युवकों ने अविनाश से किसी बात पर बहस करनी शुरू कर दी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, यह छोटी सी कहासुनी एक खूनी खेल में बदल गई। हमलावरों ने पिस्तौल निकाली और अविनाश पर गोली चला दी।

गोली लगते ही अविनाश वहीं गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार में बैठकर आराम से फरार हो गए।

यह कोई पहली घटना नहीं है। फगवाड़ा पिछले कुछ समय से अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले सिर्फ दो महीनों में गोलीबारी की यह छठी बड़ी घटना है।

अभी हफ्ता भर भी नहीं बीता जब आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत राजू के घर पर 23 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी गई थी। पुलिस अभी उस मामले के सुराग तलाश ही रही थी कि अविनाश की सरेआम हत्या ने शहर की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में डर और गुस्सा है कि आखिर शहर में पुलिस का खौफ खत्म क्यों होता जा रहा है।

फिलहाल, पुलिस ने अविनाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। लेकिन शहर के लोग डरे हुए हैं और बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं – आखिर फगवाड़ा में अगला कौन?

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा के लिए जीडीपी का सिर्फ 2.44 फीसदी हिस्सेदारी रखना काफी नहीं: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट

डीटीएफ बजट में समानता के आधार पर लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन, ग्रामीण और सीमा क्षेत्र भत्ता बहाली को नामंजूर होई...
article-image
पंजाब

120 ग्राम नशीले सहित एक युवक को किया ग्रिफ्तार : पूछताछ में खुलासे पर ग्रिफ्तार युवक के सगे भाई को भी किया नामजद  

गढ़शंकर l  पुलिस चौकी बीनेवाल की पुलिस ने एक युवक को 120 ग्राम नशीले सहित एक को ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है।  और उससे पूछताछ के बाद उसके द्वारा...
article-image
पंजाब

आरएमपीआई का राजनीतिक सम्मेलन 23 सितंबर को भज्जल में होगा

गढ़शंकर : रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई) जिला होशियारपुर के सचिव कामरेड प्यारा सिंह, तहसील गढ़शंकर के अध्यक्ष कामरेड शादी राम कपूर और सचिव रामजी दास चौहान ने प्रेस को एक संयुक्त बयान...
article-image
पंजाब

रोष रैली कर मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल होने के लिए दिए जा रहे आह्वान तहत किरती किसान यूनियन द्वारा तहिसील अध्यक्ष कुलविंदर चाहल तथा सचिव प्रो. कुलवंत गोलेवाल की अध्यक्षता में गांव रामपुर झूंगियां...
Translate »
error: Content is protected !!