2 माह में 18 मर्डर, प्रदेश में कानून व्यवस्था का निकला जनाजा : जयराम ठाकुर

by
मंडी में बोले नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री…..
कांग्रेस नेताओं को नसीहत : शिवरात्रि में मेरे खिलाफ बोलने की डाली नई परंपरा
 महाकुंभ में स्नान तो कर आए लेकिन अपनी सनातन विरोधी सोच को नहीं बदल सके मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री
एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया है और हर दिन हत्याएं और दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। वर्ष 2025 के पहले दो माह में ही 18 मर्डर के मामले रिपोर्ट हो चुके हैं और एक दर्जन से अधिक दुराचार के मामले सामने आए हैं। ये आंकड़े इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि सरकार के मुखिया को सिर्फ़ अपनी कुर्सी की चिंता है और ऐसा लग रहा है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है ही नहीं। ये चिंता का विषय है और विधानसभा सत्र में भाजपा इस मुद्दे को जोर शोर से उठाएगी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का समापन करने के लिए मंडी पहुंचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का हेलीपेड पर स्वागत करने के बाद नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेताओं ने शिवरात्रि जैसे धार्मिक आयोजन में राजनीतिक बयानबाजी कर अच्छा संदेश नहीं दिया है। मेले त्योहारों में राजनीतिक बातें करने से परहेज करना चाहिए लेकिन कांग्रेस नेताओं ने पिछले कुछ वर्षों से यहां आकर मुझे कोसने की नई परंपरा शुरू की है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर तीखा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि महाकुंभ में स्नान तो कर आए लेकिन अपनी सनातन विरोधी सोच को नहीं बदल सके। कांग्रेस हमेशा ही सनातन का विरोध करती रही है। अभी हाल ही में संपन्न हुए महाकुंभ को लेकर भी कांग्रेसियों की तरफ से तरह-तरह की टिप्पणियां की गई। सीएम और डिप्टी सीएम सहित कुछ कांग्रेसी महाकुंभ में स्नान के बाद भी वही कारनामे कर रहे हैं जो सनातन विरोधी हैं। मंदिरों से प्रदेश सरकारों द्वारा जब भी पैसा लिया गया तो उसे सीएम रिलीफ फंड में ही लिया गया, जिसके माध्यम से गरीबों, दीन-दुखियों और आपदा प्रभावितों की मदद की गई, लेकिन यह प्रदेश के इतिहास में पहली बार है कि अब विभाग चलाने के लिए भी मंदिरों से पैसा मांगा जा रहा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुझे तो डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री पर तरस आता है। लगता इन बेचारों को मुख्यमंत्री और उनके सचिव पूछते ही नहीं है कि आपके विभाग में करना क्या है और क्या नहीं करना है। उन्होंने कहा कि भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग डिप्टी सीएम के पास है। उन्हीं के विभाग के सचिव ने नोटिफिकेशन जारी की है जिसमें स्पष्ट तौर पर मंदिरों से पैसा लेने के बारे में लिखा गया है लेकिन अब डिप्टी सीएम इस बात से मुखर रहे हैं और गोल मोल जवाब देकर बात टालने की कोशिश कर रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि यह नोटिफिकेशन डिप्टी सीएम को नजरअंदाज करके सीएम ने जारी करवाई हो क्योंकि एल ए सी सचिव उनके अपने सचिव भी हैं। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के खजाने में श्रद्धा के नाम पर जो पैसा इकट्ठा हुआ है उसे लेकर भी जिस तरह से कांग्रेसी नेता झूठ बोल रहे हैं वो एक तरह से पाप ही है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि में मुख्यमंत्री झूठी घोषणा करके चले गए कि मैं 100 करोड़ शिवधाम का काम आगे बढ़ाने के लिए देता हैं जबकि इसके लिए मैंने एडीबी से 250 करोड़ का बजट प्रावधान पहले ही करवाया था जो राज्य का पैसा नहीं है। मैंने 2200 करोड़ एडीबी से प्रदेश के लिए लाया था। उन्होंने कहा कि जिस सरकार के पास अगले महीने सैलरी देने को पैसे नहीं है और दस हज़ार की निकासी के लिए भी ट्रेज़री से रोक लगा रखी है उससे इतने बड़े बजट की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि खासकर मंडी के साथ सौतेला व्यवहार इस सरकार को भारी पड़ेगा। जानबूझकर मंडी को हाशिए पर धकेला जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2047 तक जीवित रहें और विकसित भारत को देखें, पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित बयान के लिए शाह ने की खड़गे की आलोचना

नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार  को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके बयान की कड़ी आलोचना की. शाह ने कहा कि खड़गे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम 26 को बालीवाल में : उप मुख्यमंत्री करेंगे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता

रोहित भदसाली।  ऊना, 25 अक्तूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 26 अक्तूबर को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार...
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर व हमीरपुर जिला के 332 युवाओं ने पास किया ग्राउंड टैस्ट

ऊना : इंदिरा स्टेडियम ऊना में सेना भर्ती रैली में दूसरे दिन आज बिलासपुर जिला की भराड़ी, श्री नैना देवी, बिलासपुर सदर व नमहोल तहसीलों तथा हमीरपुर जिला की सुजानपुर टीरा व बड़सर तहसीलों...
हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर ने बढ़ाया मदद का हाथ, पालकवाह में लगेगा 500 एलएमपी का ऑक्सीजन प्लांट, 75 लाख रुपए की लागत से लगेगा प्लांट

ऊना – कोविड महामारी से निपटने के लिए केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने जिला ऊना की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अनुराग ठाकुर के निर्देश पर हरोली...
Translate »
error: Content is protected !!