2 अक्तूबर को ग्रामसभा में पढ़ी जाएंगी संबंधित पंचायत की मतदाता सूचियां

by

ऊना: आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनज़र प्रत्येक नागरिक अपने वोट का प्रयोग कर सके इसके लिए स्वीप के तहत जिला के प्रत्येक पंचायत में आगामी 2 अक्तूबर को आयोजित होने वाली विशेष बैठकों में लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों को स्वीप अभियान के माध्यम से लोकतंत्र के उत्सव में अपनी स्वैच्छिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतू प्रेरित करना है। डीसी ने बताया कि ग्राम सभा की बैठकों में 1 अक्तूबर, 2022 की अहर्ता तिथि के आधार पर प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को नागरिकों के समक्ष पढ़ा जाएगा ताकि किसी कारणवश वोट बनाने से वंचित नए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने हेतू विशेषकर 18 से 21 वर्ष के युवा प्रारूप-6 पर आवेदन प्रस्तुत कर सके। मृत/दोहरे पंजीकृत/स्थानान्तरित मतदाताओं के नाम 1 अक्तूबर, 2022 की अहर्ता तिथि के आधार पर अपमार्जित करने हेतू प्रारूप-7 पर आवेदन प्रस्तुत कर सके। इसके अलावा मतदाता की विद्यमान प्रविष्टियों/फोटो पहचान पत्रों में किसी भी प्रकार की शुद्धि/स्थानान्तिरित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेतू प्रारूप-6 प्रस्तुत कर सके।
राघव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि तथा पंचायत सदस्य बैठकों के माध्यम से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का सत्यापन करवाने में सहयोग करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को सही मार्ग दिखाने में पूर्व सैनिकों को निभानी होगी महत्वपूर्ण भूमिका : अर्की विधानसभा क्षेत्र के बातल में निर्मित होगा शहीद स्मारक – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य ससंदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि भारतीय सेना को पूरे विश्व में अपनी बहादुरी, समर्पण तथा दृढ़ संकल्प...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रैड क्रॉस के लकी ड्रा की तारीख स्थगित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला रैड क्रॉस सोसायटी चंबा द्वारा लक्की ड्रा के लिए निर्धारित तिथि 12 अक्टूबर 2024 को प्रशासनिक कार्यों के कारण स्थगित कर दिया गया है ।लक्की ड्रॉ की अगली तारीख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया एनएचपीसी लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए

शिमला :  एनएचपीसी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक ए.के. ग्रोवर ने वीरवार सायं मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू को एनएचपीसी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।  मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवालिक पब्लिक स्कूल बिलांवाली, भटोली व काठा ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित बद्दी, 10 जनवरी (तारा) : शिवालिक पब्लिक स्कूल भटोली, बिल्लावाली व काठा स्कूलों का सामूहिक वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को शिवालिक सांइस सीनियर...
Translate »
error: Content is protected !!