2 किलो हेरोइन बरामद : 40 किलोमीटर तक पीछा करके 2 नशा तस्करों को दबोचा

by

तरन तारन: पंजाब पुलिस ने रविवार को भारत-पाक सरहद पर 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नशा तस्करों को 40 किलोमीटर तक पीछा करके दबोचा है, इन तस्करों के पास से पुलिस ने 2 किलो हेरोइन बरामद की है। इस बात की जानकारी पंजाब के डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने दी है।

डीजीपी गौरव यादव: गिरफ्तार हुए व्यक्तियों की पहचान अरशदीप सिंह उर्फ अर्श और राजप्रीत सिंह उर्फ राज के रूप में हुई है। अर्श फिरोजपुर के गांव नूरपुर रहने वाला है। वहीं, राज फिरोजपुर के गांव मालोके के रहने वाले है। पुलिस टीमों ने इन दोनों तस्करों के पास से 2 किलो हेरोइन बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस को इनके पास से एक एसयूवी महिंद्रा स्कॉरपीयो कार भी मिली है। हेरोइन की तस्करी को लेकर उन्हें सूचना मिली थी। जिसके आधार पर उन्होंने तरन तारन पुलिस ने भिक्खीविंड के नज़दीक से स्कॉरपीयो गाड़ी का पीछा करना शुरू किया। जिले की पूरी पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और पुरी मुस्तैदी के साथ स्पेशल नाकाबंदी करके जिले के सभी बाहरी रास्तों को सील कर दिया। इसके बाद पुलिस ने एसयूवी महिंद्रा स्कॉरपीयो में नशा तस्करों देखा और 40 किलोमीटर तक पीछा करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए चलती कार से छलांग मारने की कोशिश की। लेकिन इसकी वजह से पुलिस को तस्करों को पकड़ने में काफी मदद मिली।
एसएसपी तरन तारन अश्वनी कपूर ने बताया कि इस माड्यूल में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियां होने की उम्मीद है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लोगों से रेडक्रॉस समिति को उदारतापूर्वक अंशदान करने का उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया आग्रह

रोहित जसवाल।  नालागढ़ : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत देर सांय सोलन ज़िला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ज़िला स्तरीय तीन दिवसीय रेडक्रॉस मेले की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की। मुकेश...
article-image
पंजाब

तीस वर्षीय युवक की गढ़शंकर नंगल रोड पर मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर मौत

गढ़शंकर : गांव टब्बा के तीस  वर्षीय युवक की कल देर रात गढ़शंकर नंगल रोड पर पंडोरी बीत के निकट सड़क दुर्घटना में  मौत हो गई गढ़शंकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर के सबसे छोटे नायक सरवन को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

नई दिल्ली : आपरेशन सिंदूर के सबसे छोटे नायक पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले सरवन सिंह को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने...
Translate »
error: Content is protected !!