2 गैंगस्टरों का एनकाउंटर : पुलिस को देख फायरिंग की, विदेश से चल रहा फिरौती गैंग

by

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार को मुठभेड़ की घटना सामने आई है। अमृतसर के गांव चाहड़पुर के पास पुलिस ने दो बदमाशों को घेर लिया, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई।

इस एनकाउंटर में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल बदमाशों की पहचान गुरपिंदर सिंह और वंशप्रीत सिंह के रूप में हुई है। डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि यह कार्रवाई बीते दिनों गिरफ्तार किए गए दिलराज नामक आरोपी से मिली अहम सूचना के आधार पर की गई। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से रमदास और झंडेर इलाके में फिरौती और लूट की कई वारदातें सामने आई थीं। जिसके बाद दिलराज को पकड़ा गया था।

दिलराज की सूचना पर हुई कार्रवाई :  एनकाउंटर किए गए आरोपियों ने रमदास स्थित एक फार्म हाउस, झंडेर इलाके में एक आरएमपी डॉक्टर, पेट्रोल पंप और कपड़ों की दुकान को निशाना बनाया गया था। आरोपियों ने करीब 50 हजार रुपये की नकदी लूटी थी और दो मोबाइल फोन भी छीने थे। इन मामलों में ही पुलिस ने दिलराज नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ के दौरान दिलराज ने पुलिस को बताया कि उसका गिरोह एक बार फिर फिरौती के इरादे से फायरिंग करने जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की योजना बनाई और गांव चाहड़पुर के पास नाका लगाया।

पुलिस के अनुसार, जब एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया तो आरोपियों ने कार को सड़क से नीचे उतार दिया। इस दौरान कार फंस गई, जिसके बाद बदमाशों ने भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों को गोली मारकर काबू कर लिया। मौके से पुलिस ने पांच खाली खोल बरामद किए हैं। इसके अलावा एक 9 एमएम पिस्टल और एक 20 बोर की विदेशी पिस्टल भी बरामद की गई है।

विदेश में बैठा एमपी है मास्टरमाइंड : जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड इंग्लैंड में बैठा मनिंदरपाल उर्फ एमपी है। पुलिस के मुताबिक, वह वर्ष 2023 में एक हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ था और 2024 में जमानत पर बाहर आने के बाद विदेश फरार हो गया। इंग्लैंड में बैठकर वह अपने साथी गुरपिंदर के साथ मिलकर पंजाब में फिरौती की साजिशें रच रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने केशव बटाला के नाम से फर्जी पहचान बनाकर अजनाला क्षेत्र में फिरौती की घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया था। पकड़ा गया गुरपिंदर भी कुछ समय पहले ही दुबई से भारत लौटा था और यहां आकर उसने अपना गैंग खड़ा किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्तों ने MBBS छात्रा के साथ नशे की हालत में सामूहिक बलात्कार : 2 दोस्तों और उनके एक साथी के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज, गिरफ्तार

सांगली : महाराष्ट्र के सांगली में थर्ड ईयर की एक एमबीबीएस की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामना आई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्रा के दो दोस्तों और उनके एक...
article-image
पंजाब

पंजाब के दो जवानों की शहादत पर सरकार ने दी एक करोड़ की सहायता

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लांस नायक प्रीतपाल सिंह और सैनिक हरमिंदर सिंह की शहादत पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों को एक करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी। शहीद...
Translate »
error: Content is protected !!