2 दोषियों को 17-17 वर्ष का कठोर कारावास -और 1.60 लाख रुपए जुर्माने की सजा : 11.584 किलोग्राम चरस रखने का आरोप साबित

by
एएम नाथ। मंडी  : विशेष न्यायाधीश (फैमिली कोर्ट) मंडी की अदालत ने एनडीपीएस के एक मामले में फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को 17-17 वर्ष के कठोर कारावास और 1.60 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
यह सजा कालीदास पुत्र फिन्नू राम निवासी गांव मंदिर टांडा, तहसील बल्ह, जिला मंडी और टेक सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी गांव माहला, तहसील बंजार, जिला कुल्लू को सुनाई गई है।
जिला न्यायवादी मंडी एवं विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र गोस्वामी ने बताया कि यह मामला 9 मार्च 2023 को सामने आया था जब एएसपी मंडी और एसआईयू की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी कालीदास अपनी सिल्वर रंग की इनोवा गाड़ी (HP6SB-6465) में भारी मात्रा में चरस लेने बालीचौकी की ओर जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बंजार क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई और रणनीति बनाकर आरोपी की गाड़ी को बेअन्ती माता मंदिर के पास रोक लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से कुल 11.584 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने एक अन्य व्यक्ति डूर सिंह का नाम लिया था, लेकिन उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत न मिलने के कारण न्यायालय ने उसे बरी कर दिया।
इस मामले में अभियोजन पक्ष ने कुल 24 गवाह पेश किए, जिनकी गवाही और अन्य साक्ष्यों को सही मानते हुए अदालत ने दोनों दोषियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी करार दिया और सजा सुनाई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लिए 19.55 करोड़ रुपये लागत की पांच परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने शिलान्यास और उद्घाटन : कांगड़ा जिले का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया एएम नाथ। कांगड़ा :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज कांगड़ा जिले के 10 दिवसीय शीतकालीन प्रवास पर धर्मशाला पहंुचे। खराब मौसम के कारण उनका दौरा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

साईबर क्राइम के खिलाफ रहें हर समय जागरूक : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 16 अक्टूबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने रेडक्रॉस कार्यालय में तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के खिलाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जन-जन की सहभागिता आवश्यक – एसपी गौरव सिंह

एसपी ने सुल्तानपुर विद्यालय में छात्रों से किया सीधा संवाद और वितरित की स्पोर्ट्स किट एएम नाथ।  सोलन : एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरकेजीएमसी की एंटी रैगिंग कमेटी ने की रैगिंग रोधी प्रबंधों की समीक्षा

एएम नाथ। हमीरपुर 25 फरवरी। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आरकेजीएमसी) हमीरपुर की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!