2 मेहमान, होटल में 6 महीने तक रहे, बिल नहीं भरा : ऑडी क्यू-3 और शेवरले क्रूज गाड़ी को जब्त कर लिया था, अब नीलामी होंगी

by

चंडीगढ़ : सेक्टर 17 स्थित फाइव स्टार होटल शिवालिक 14 फरवरी को 2 कारों की नीलामी करेगा। यह दोनों कारें उन 2 मेहमानों की हैं जो होटल में 6 महीने तक रहे, मगर बिल नहीं भरा। ऐसे में होटल ने उनकी कारों को जब्त कर लिया था। जिसके बाद कोर्ट से इन्हें नीलाम कर बिल की भरपाई करने की मंजूरी मांग गई। कोर्ट द्वारा मंजूरी देने के बाद अब यह नीलामी होंगी।
जिन कारों की नीलामी की जाएगी उनमें ऑडी क्यू-3 और शेवरले क्रूज गाड़ी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, होटल में साल 2018 में 2 गेस्ट लगभग 6 महीने तक ठहरे थे। इनका करीब 19 लाख रुपए का बिल बना था। बिल न भरे जाने की सूरत में इनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया गया था। इनसे आने वाले पैसे से शिवालिक व्यू होटल अपना बिल पूरा करेगा।
रिजर्व प्राइज 10 लाख और 1.5 लाख रखा
यह दोनों गाड़ियां पंजाब नंबर की हैं। ऑडी गाड़ी का रिजर्व प्राइज 10 लाख रुपए और शेवरले गाड़ी का रिजर्व प्राइज डेढ़ लाख रुपए रखा गया है। शिवालिक होटल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गेस्ट ने 18.96 लाख रुपए का बिल नहीं चुकाया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाइक दो युवकों से 40 ग्राम हेरोइननुमा पदार्थ बरामद

माहिलपुर(होशियारपुर)- माहिलपुर थाना के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी कोटफातुही में बाइक सवार दो युवकों से 40 ग्राम हेरोइननुमा पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार कोटफातुही चौकी इंचार्ज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने जमानत दी : न्यूड वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल करने वाले भारतीय सेना के जवान संजीव सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दी

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट की न्यूड वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल करने वाले भारतीय सेना के जवान संजीव सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। बीते 24 सितंबर को वह गिरफ्तार हुआ था। आरोप...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

20000 लोगों को घर छोड़ने के आदेश…खतरे के निशान से ऊपर पौंग डैम का जलस्तर : 1.10 लाख क्यूसेक पानी छोड़ेगा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। मंडी, कुल्लू और मनाली में भारी बारिश के चलते ब्यास नदी के पानी में बेहताशा इजाफा होने से अब कांगड़ा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देंगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!