2 युवतियों के साथ गैंगरेप : ढाबे से 10-12 लड़के बाइक पर उठाकर ले गए : 1 युवती रेप के बाद पानी वाली डिग्गी में फेंकने की कोशिश

by

फाजिल्का : दो युवतियों को फाजिल्का में ढाबे पर खाना खाने के दौरान 10-12 लड़के बाइक पर उठाकर ले गए। जिसके बाद युवतियों के साथ गैंगरेप किया । एक युवती ने बताया कि अगवा करने के दौरान किसी व्यक्ति ने देख लिया, जिसने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे आरोपियों से बचाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
युवतियों का कहना है कि वह जलालाबाद की हैं और फाजिल्का में अपनी ताई को मिलने के लिए यहां पहुंची थीं। उनको भूख लगी तो फिरोजपुर रोड पर एक ढाबे पर खाना खाने के लिए गईं। वहां पर मौजूद 10-12 लड़कों द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई। मोटरसाइकिल पर उनको उठाकर ले गए। उनके साथ गैंगरेप किया गया। एक युवती ने बताया कि उसको उठाते हुए किसी व्यक्ति ने देख लिया और इसकी सूचना पुलिस को भी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और उनको उन लोगों से बचाकर फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जबकि, दूसरी युवती अगले दिन सुबह सिविल अस्पताल में पहुंची।
दूसरी युवती ने बताया कि आरोपी युवक उसे किसी पानी वाली डिग्गी के पास ले गए, जहां सारी रात उन्होंने उसके साथ रेप किया। सुबह के समय उसे पानी वाली डिग्गी में फेंकने की कोशिश की, लेकिन वह उनसे बचकर वहां से भाग निकली। इस बारे में जब थाना सिटी के एसएचओ चंद्रशेखर ने कहा कि जांच की जा रही है, जांच कि बाद जो भी तथ्य साहमने आएंगे उनके मुताबिक ही आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर कौंसिल शाम चौरासी के सर्वसम्मति से निर्मल कुमार अध्यक्ष, कुलजीत सिंह उपाध्यक्ष चुने गए

कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी में करवाया सर्वांगीण विकास: विधायक पवन कुमार आदिया शाम चौरासी  :विधायक पवन कुमार आदिया की उपस्थिति में आज स्थानीय वार्ड नंबर 8 से...
article-image
पंजाब

दुष्कर्म पीड़िता संग मां को सड़क पर पीटा : पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से महज 50 मीटर की दूरी पर घटित, इलाके में सनसनी

लुधियाना :  लुधियाना से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां को सड़क पर घसीटकर बेरहमी से पीटा गया।यह घटना फिरोजपुर रोड पर स्थित पुलिस...
article-image
पंजाब , समाचार

यंग फुटबॉल क्लब माहिलपुर ने 22वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की क्लब वर्ग के फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर किया ट्रॉफी पर किया कब्जा

गांव वर्ग  के फाइनल में धमाई ने जीत हासिल की तथा कॉलेज वर्ग में खालसा कॉलेज माहिलपुर ने की जीत हासिल गढ़शंकर- ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर की ओर से खालसा...
Translate »
error: Content is protected !!