2.23 लाख से ज्यादा नशीली गोलियां बरामद : 2 गिरफ्तार

by

एएम नाथ : शिमला/ सोलन , 08 मई । हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस और ड्रग विभाग ने नशे के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा पकड़ा है।

सालासर कॉम्प्लेक्स में हुई इस छापेमारी में 2 लाख 23 हजार से अधिक नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार हिमाचल प्रदेश पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर सालासर कॉम्प्लेक्स में छापा मारा। जांच के दौरान टीम को वहां भारी मात्रा में नशीली और प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं। बरामद दवाइयों में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 1,61,920 गोलियां और अल्प्राजोलम (एट्रॉक्स-0.5) की 61,164 गोलियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये दवाइयां नशे के तौर पर इस्तेमाल की जाती हैं और इनके अवैध कारोबार पर कानून के तहत सख्त रोक है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव पूजन प्रजापति निवासी उत्तर प्रदेश और अनुराग शुक्ला निवासी कानपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस और अनुमति के इन प्रतिबंधित दवाइयों का भंडारण और कारोबार कर रहे थे।

पुलिस ने बरामद दवाइयों को कब्जे में लेकर थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था।

छापेमारी के दौरान टीम को अन्य संदिग्ध और अवैध दवाइयां भी मिली हैं। इन दवाइयों के संबंध में ड्रग विभाग ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत अलग से कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीजीपी अशोक तिवारी ने बताया कि प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों और अवैध दवा कारोबारियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बोहनी और ककड़ियार स्कूल में छात्राओं को दिए कॅरियर एवं तनाव प्रबंधन के गुर : बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी ने आयोजित की कार्यशालाएं

हमीरपुर 08 सितंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहनी और ककड़ियार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कॅरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन तथा तनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रविवार तक पालकवाह में कोरोना मरीजों के लिए अतिरिक्त 35 बेड होंगे उपलब्धः डीसी

उपायुक्त राघव शर्मा ने पालकवाह व पंडोगा में मेक शिफ्ट कोविड अस्पतालों का किया निरीक्षण ऊना – पालकवाह में कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए मेक शिफ्ट अस्पताल में 35 अतिरिक्त बेड लगाने का...
हिमाचल प्रदेश

पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित

ऊना: पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित किए जाने हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि कम्पयूटर एप्लीकेशन व समवर्गी क्रिया-क्लापों में प्रशिक्षण एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक ऋण प्रकरण में अधिवक्ता मुकेश शर्मा की चौथी शिकायत, NABARD से निष्पक्ष जांच की मांग

MMSY ऋण और सब्सिडी मामले में फिर उठे सवाल, अधिकारियों की भूमिका जांचने की मांग चार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, अधिवक्ता ने NABARD से मांगा स्पीकिंग ऑर्डर एएम नाथ। सोलन : जोगिंद्रा...
Translate »
error: Content is protected !!