होम आइसोलेशन किटें सतपाल सत्ती ने जलग्रां टब्बा में वितरित कीं

by

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा में आशा कार्यकर्ताओं को होम आइसोलेशन किटें वितरित कीं। इस अवसर पर सतपाल सत्ती ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिला में होम आइसोलेशन किटें उपलब्ध करवाई गई हैं। इन किटों को आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से कोविड मरीजों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह किटें बहुत ही उपयोगी हैं और इसमें थर्मामीटर, आॅक्सीमटर, ट्रिप्पल लेयर मास्क, सेनिटाइजर की बोतल, च्यवनप्राश, दवाईयां व परामर्श पुस्तिका को शामिल किया गया है। होम आइसोलेशन मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में यह किटें बेहद लाभदायक हैं।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, जलग्रां टब्बा के उप प्रधान यशपाल सिंह, संजीव कुमार, बलराम सिंह, रजत सिंह, ठाकुर यशपाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू, डिप्टी सीएम, विक्रमादित्य सिंह ने लगाई दिल्ली दौड़….हिमाचल में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का मामला

एएम नाथ। शिमला : :  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकरिणी की लिस्ट तैयार है और जल्द ही नामों का ऐलान कर दिया जाएगा. प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह दावा किया है. इससे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाइसेंस के बगैर न हो तंबाकू उत्पादों की बिक्री : DC अमरजीत सिंह

शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर करें सख्त कार्रवाई तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश एएम नाथ।  हमीरपुर 20 नवंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने अंतर-राज्यीय बैरियर पर पंजीकरण प्रमाण पत्र जांच की तैयारियों का किया निरीक्षण

राघव शर्मा ने मैहतपुर, पंडोगा, पोलियां व बाथड़ी में जांची व्यवस्थाएं, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ऊना – जिला ऊना में अन्य राज्यों से प्रवेश के लिए 27 अप्रैल मध्यरात्रि से पंजीकरण व्यवस्था लागू होने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में आयोजित किया गया कवि सम्मेलन व चंबा की लोक संस्कृति के विविध आयामों पर परिचर्चा कार्यक्रम

चंबा, 27 नवंबर : भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा कवि गोष्ठी व जिला चंबा की लोक संस्कृति के विविध आयामों पर परिचर्चा विषय पर राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में आयोजन किया गया। परिचर्चा का शुभारंभ...
Translate »
error: Content is protected !!