*2.50 करोड़ से निर्मित गड़प्पा मोड़-बागडू-बसनूर सड़क का विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लोकार्पण : पारंपरिक घराट के पुनरुद्धार हेतु ₹2 लाख देने की घोषणा*

by
“हर गांव को सड़क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता” – केवल सिंह पठानिया*
एएम नाथ। शाहपुर, 20 जुलाई : शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज ₹2.50 करोड़ की लागत से बनी गड़प्पा मोड़-बागडू-बसनूर सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। यह सड़क नाबार्ड परियोजना के अंतर्गत तैयार की गई है।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव को चरणबद्ध ढंग से सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाए, जिससे आमजन को सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध परिवहन सुविधा प्राप्त हो सके। इस नई सड़क से बागडू और बसनूर पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार जनकल्याण से जुड़ी परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में इस मार्ग पर बस सेवा भी शुरू की जाएगी, जिससे लोगों को और अधिक सुविधा प्राप्त होगी।
केवल पठानिया ने कहा मैं शाहपुर विधानसभा का प्रथम सेवक हूं और जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।
स्थानीय मांग को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने नौशहरा निवासी प्रीतम चंद के पारंपरिक घराट के पुनरुद्धार हेतु ₹2 लाख की सहायता देने की घोषणा भी की।
इससे पूर्व उन्होंने रैत में जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बसनूर पंचायत प्रधान उषा धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए सड़क निर्माण हेतु आभार जताया और पंचायत की अन्य समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता बी.एस. ठाकुर, सहायक अभियंता विपुल, कांग्रेस नेता डीडी शर्मा, नवनीत शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय कुमार, नायब तहसीलदार शाहपुर राजिंदर पठानिया, बलविंदर गुलेरिया, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा,अमरनाथ, पूर्ण चंद, पवन, अनीता चौधरी, प्रीतम ,स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

 देहरा विस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान होगा सुनिश्चित – ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए उठाएंगे कारगर कदम: कमलेश

नवनिर्वाचित विधायक का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :   देहरा की नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा विस के ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन के गंज बाजार में राम लीला आयोजित – भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से लें सीख – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि हम सभी को भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से सीख लेनी चाहिए।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आम जनता की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की बुकिंग को सरकार ने किया ऑनलाइन : मुख्यमंत्री

ऑनलाइन बुकिंग के साथ-साथ कमरा नम्बर भी मोबाइल या ई-मेल पर उपलब्ध एएम नाथ। शिमला : प्रदेश की जनता की सुविधा के लिए सरकार ने सराहनीय कदम उठाते हुए लोक निर्माण विभाग के सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय सशस्त्र सेना में भर्ती की जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में लगेगा स्टॉल

एएम नाथ। चंबा, 25 जुलाई :   भारतीय सशस्त्र सेना में भर्ती  से संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 में  एक स्टॉल लगाया जा रहा है। उपनिदेशक सैनिक कल्याण कैप्टन अनुमेहा पराशर...
Translate »
error: Content is protected !!