2.75 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनखंडी का नया भवन: कमलेश ठाकुर

by

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा- देहरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विधायक कमलेश ठाकुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनखंडी के नए भवन का शिलान्यास किया। इस भवन का निर्माण लगभग 2.75 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनखंडी के माध्यम से क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों की लगभग 7 से 8 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होगी।नए भवन के निर्माण से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने तथा लोगों को घर-द्वार के समीप बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उपचार के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनखंडी के नए भवन का निर्माण क्षेत्र की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को एक वर्ष के भीतर भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया।
विधायक ने गांव मदिनी में पेयजल की समस्या का संज्ञान लेते हुए जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि वे स्वयं गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लें तथा समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
उन्होंने क्षेत्र में परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने के संबंध में भिलू–बनखंडी–घेड़–मानगढ़ मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू करने का आश्वासन भी दिया।
दुर्गेश अरण्य पार्क बनखंडी के निर्माण कार्य का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि पार्क का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावनाएं बढ़ेंगी। पर्यटन संबंधी गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं को आजीविका के नए अवसर भी मिलेगें।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने तथा लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर तहसीलदार कर्म चंद कालिया ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओमेश भारती, खंड विकास अधिकारी भानू प्रतापसिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी हरेन्द्र पाल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष कैप्टन बलजीत सिंह डढ़वाल, उपाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, महासचिव इंद्रजीत शर्मा व राज कुमार डोगरा, पूर्व निदेशक दि कांगड़ा राज्य सहकारी बैंक चौधरी सुनील कश्यप, ब्लॉक समिति सदस्य शेर लोहारा व सुनिला देवी,प्रधान ग्राम पंचायत बनखंडी राहुल डोगरा ,पूर्व प्रधान विजय कुमार, रमेश एवं स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जेएनवी पेखुबेला : 11वीं कक्षा की रिक्तियों को भरने हेतू आनलाईन आवेदन आमंत्रित

ऊना : जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला ऊना में 11वीं कक्षा में वर्ष 2023-24 हेतू रिक्तियों को भरने के लिए पाश्र्व प्रवेश हेतू आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जेएनवी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत ठाकुरथाना, रिछनी, बालीधार व चौरीधार

एएम नाथ।  करसोग  :  मॉनसून सीजन: नदी नालों में कूड़ा कचरा फैंकने से पानी का रास्ता हो जाता हैं अवरुद्ध, बढ़ता हैं आपदा का खतरा  ग्राम पंचायत ठाकुरथाना, रिछनी, बालीधार व चौरीधार के स्वयंसेवियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित : राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में करेगी व्यापक सुधार: संजय रत्न

ज्वालामुखी 12 दिसंबर :       विधायक संजय रत्न ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की योजना बनाई जा रही है। अध्यापकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से किया आग्रह – देहरा अस्पताल में नियुक्त हों विशेषज्ञ डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट : MLA कमलेश  ठाकुर 

स्थानीय विधायक ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह, डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया , साफ-सुथरे अस्पताल के लिए सफाई कर्मी नियुक्त करने की मांग रखी। राकेश शर्मा । देहरा /तलवाड़ा :   देहरा अस्पताल में विशेषज्ञ...
Translate »
error: Content is protected !!