2 KG हेरोइन और 3 पिस्तौल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार : अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

by

अमृतसर : अमृतसर पुलिस ने सरहद पार से नशीला पदार्थ और हथियार मंगवाकर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से करीब 2 किलो हेरोइन और 3 पिस्तौल बरामद की हैं।

यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई थी, जिसे भारत में तस्करों तक पहुंचाया गया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया, गिरफ्तार किए गए युवकों के संबंध पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों से थे. आरोपी न केवल नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे, बल्कि अन्य राज्यों से हथियार मंगवाकर पंजाब में बेचने का भी काम कर रहे थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर विशेष टीम ने नाकेबंदी कर इन्हें दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं, जिससे नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है. इस कार्रवाई से पंजाब में नशा और हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क पर एक और कड़ी चोट मानी जा रही है. फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरहद पार अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : अमृतसर से दो गिरफ्तार, छह आधुनिक हथियार बरामद

एएम नाथ। अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पाकिस्तान आधारित...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी द्वारा गांव पड़च मुफ्त मेडिकल चेकअप कैम्प का उद्घाटन

खरड़: 19 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा साहिबजादा अजीत सिंह फ्री पॉलीक्लिनिक गांव पड़च में आयोजित मुफ्त मेडिकल चेकअप कैम्प का उद्घाटन किया गया। सांसद तिवारी...
article-image
पंजाब

पंजाब उपचुनाव के सभी बूथों पर होगी लाइव वेबकास्टिंग : चौकसी बढ़ाने के आदेश

 पंजाब की चार सीटों पर 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत लाइव वेब कास्टिंग होगी। इस बीच मतदान केंद्रों पर लोगों को सभी...
article-image
पंजाब

संत गुरचरण सिंह पंडवा को निर्मल भेख रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

फगवाड़ा/होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  युवा वर्ग को नशे की दलदल से बचाकर गुरु चरणों से जोड़ने, गरीब व जरूरतमंद लड़कियों की शादियां करवाने, लड़कियों की लोहड़ी डलवाने, प्राकृतिक आपदाओं व महामारी के दिनों में...
Translate »
error: Content is protected !!