2 किलो 544 ग्राम हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार : नशा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आरोपियों से होगी गहन पूछताछ: एसएसपी

by
गुरदासपुर, 21 नवंबर  : गुरदासपुर पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कलानौर क्षेत्र से दो व्यक्तियों को 2 किलो 544 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में प्रेस को जानकारी देते हुए एसपी (इन्वेस्टिगेशन) देविंदर कुमार चौधरी (पीपीएस) ने बताया कि यह कार्रवाई डीजीपी पंजाब और डीआईजी बॉर्डर रेंज, अमृतसर तथा एसएसपी अदित्य (आईपीएस) के दिशा-निर्देशों के तहत अमल में लाई गई है।
अधिकारियों ने बताया कि 20 नवंबर को नशा विरोधी विशेष अभियान के दौरान बीएसएफ के सहयोग से टी-पॉइंट रुडियाना मोड़, कलानौर में नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को शक के आधार पर रोका गया। डीएसपी (सिटी) गुरदासपुर श्री मोहन सिंह के नेतृत्व में जब संदिग्धों की चेकिंग कराई गई, तो उनके पास से एक वजनदार प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें से कुल 2 किलो 544 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने मौके से आरोपियों की पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
गिरफ्तारी संबंधी उन्होने बताया कि आरोपियों की पहचान मंगल सिंह उर्फ मांगू निवासी गोपाल नगर, अजनाला (जिला अमृतसर) तथा गुरभेज सिंह भेजा निवासी हरुवाल, थाना डेरा बाबा नानक (बटाला) के रुप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कलानौर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों का अदालत से रिमांड हासिल कर और गहराई से पूछताछ की जाएगी, ताकि इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक (पिछले और अगले संबंधों) को वेरिफाई करके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगाड़ा बजाकर होला मोहल्ला का किया आगाज : किला श्री आनंदगढ़ साहिब में पुरातन रिवायत के अनुसार

श्री आनंदपुर साहिब : होला महल्ला की शुरुआत आनंदपुर साहिब के किला आनंदगढ़ साहिब से रविवार रात 12 बजे नगाड़ों और जयकारों की गूंज से हुई। इस मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के...
article-image
पंजाब

बीत ईलाके में मुहल्ला कलीतिक तो नहीं खोला : उल्टा झूगियां में बनाए हैल्थ सैंटर में डाकटरों के रिक्त पद भरने में आम आदमी पार्टी की सरकार नाकाम : राठां

गढ़शंकर । बीत ईलाके के पचास हजार के लोगों के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने मुहल्ला कलीनिक तो कोई खोला नहीं उल्टा अड्डा झूगियां में हमारी सरकार दुारा बनाए क्मयुनिटी हैल्थ सैंटर...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने विकास कार्यों के लिए जारी की 332 करोड़ की पहली किश्त

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने ग्रामीण विकास को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता दिखाते हुए हाल ही में 332 करोड़ रुपये की बड़ी राशि जारी की है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में लिया...
Translate »
error: Content is protected !!