श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन होशियारपुर मेंऐतिहासिक 1101 कुण्डीय रुद्र कोटि महायज्ञ करवाया जा रहा : स्वामी उदय गिरी जी

by

* 19 फरवरी 2026 से आरम्भ हो रहे ऐतिहासिक 1101 कुण्डीय रुद्र कोटि महायज्ञ में हर तरह से सहयोग करें और और यज्ञ में यजमान बने ,: स्वामी उदय गिरी जी
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में सावन माह के 40 दिवसीय समागम के चलते आज स्वामी उदय गिरी जी के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से धार्मिक समागम का आयोजन किया गया इस अवसर पर पहले भक्तजनों की ओर से रुद्राविषेक किया गया उपरांत संगतों को माल /पूडे का भंडारा वितरण किया गया इस अवसर पर स्वामी उदय गिरी जी ने बताया के मंदिर में 19 फरवरी 2026 से आरम्भ हो रहे ऐतिहासिक 1101 कुण्डीय रुद्र कोटि महायज्ञ समूह संगतों के सहयोग से करवाया जा रहा है
मंदिर के अन्निन भगत अनुराग सूद की ओर से संगतों को अपील की के बह प 19 फरवरी 2026 से आरम्भ हो रहे ऐतिहासिक 1101 कुण्डीय रुद्र कोटि महायज्ञ में हर तरह से सहयोग करें और यज्ञ में यजमान बने के लिए पंजीकरण करवायें । उन्होंने कहा कि स्वामी उदयगिरि जी महाराज हर समय मानवता की सेवा और परमार्थ कार्य करने में तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा की आश्रम में दिन रात लंगर की व्यवस्था रहती है और इस पुनीत कार्य में ग्रामवासी और श्रद्धालुजन सहयोग करते हैं। अनुराग सूद ने उस अवसर पर कहा कि स्वामी उदयगिरि जी का कथन है कि आज जबकि चहूँ ओर युद्धों की विभीषिका छा रही है और विश्व विनाश की कगार पर खड़ा है; ऐसे महासंकट काल में वेदों में प्रतिपादित हवन यज्ञ करने से ही रक्षा और शान्ति हो सकती है । वातावरण शुद्ध करने में भी यज्ञ अहम भूमिका निभाते हैं । उन्होंने कहा कि इस विशाल और दुर्लभ यज्ञ की तैयारियाँ अभी से ही युद्धस्तर पर आरम्भ कर दी गईं हैं ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: मनरेगा के संशोधन बिल पर बहस

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मनरेगा का संशोधन बिल मजदूरों के लिए बड़ा धोखा है। केंद्र सरकार इसे 14 घंटे पहले लेकर आई और आनन-फानन राष्ट्रपति से पास करवा लिया। इसकी...
article-image
पंजाब

आप सरकार के शासन में उद्योग उल्टी दिशा में, पंजाब का औद्योगिक विकास ठप: दीवान

टैरिफ से टैक्स तक, आप सरकार की नीतियों ने उद्योगों का गला घोंटा: दीवान लुधियाना, 19 जुलाई: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन...
article-image
पंजाब

पंजाब के 300 से ज्यादा डेरों में पुलिस दुआरा सर्च ऑपरेशन : अमृतपाल सिंह व पपलप्रीत की तलाश करो लेकिन हथियार का इस्तेमाल न करें

जालंधर : वारिस पंजाब दे का चीफ अमृतपाल सिंह 14 वें दिन भी पुलिस की ग्रिफ्त से बाहर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल के धार्मिक स्थलों में छुपने का इनपुट मिला है और...
article-image
पंजाब

नवांशहर में रात 8:00 बजे से 9:00 बजे तक पूर्ण रूप से लाइटें बंद रखकर होगी ‘ब्लैकआउट’ मॉकड्रिल : डीसी अंकुरजीत सिंह

रात 7:55 बजे के आसपास बजेगा सायरन, लोगों से लाइटें बंद रखने और रोशनी न करने की अपील डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी. ने विभिन्न हितधारकों के साथ की मीटिंग शहीद भगत सिंह नगर/दलजीत अजनोहा...
Translate »
error: Content is protected !!