संत समाज की मौजूदगी में हुआ बाबा बाल किशन आनंद का अंतिम संस्कार

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डेरा बैकुंठ धाम डेरा बाबा जी दो गुता वाले भुलेवाल गुज्जरा के मुख्य सेवादार बाबा बाल किशन आनंद का 28 जुलाई को उपचार के दौरान निधन हो गया, जिनका अंतिम संस्कार डेरा बैकुंठ धाम भुलेवाल गुज्जरा में संत समाज की मौजूदगी में किया गया। उनकी चिता को अग्नि उनके भतीजे पंकज कुमार ने दी. अंतिम संस्कार के अवसर पर संत बीबी मीना देवी डेरा रतन पुरी जेजों, संत रमेश दास डेरा शेरपुर कलरां, संत मेजर दास डेरा हल्लूवाल, संत हरमीत सिंह डेरा बना साहिब, संत मक्खन सिंह टूटोमजारा, संत बलवीर सिंह शास्त्री, जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह तरना दल, संत बाबा सोढ़ी राम ललवान, संत शीतल दास कालेवाल भगता, संत महावीर सिंह ताजेवाल, संत हरि ओम माहिलपुर, संत अमरीक सिंह नेकी वाले मनन्हाणा, संत रणजीत सिंह हरखोवाल, संत मनदीप सिंह डेरा बापू गंगा दास, संत नंजू दास, बाबा जख, संत जसविंदर सिंह डाडियां वाले, संत सतनाम डेरा महदूद, संत बलवीर सिंह शास्त्री आदि पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि दिवंगत बाबा बाल किशन आनंद की अंतिम अरदास 7 अगस्त गुरुवार को धार्मिक स्थल डेरा बैकुंठ धाम बाबा के गुता वाले गांव भूलेवाल गुजरा में होगी। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जुगिंदर सिंह मान, मदन लाल, किसान नेता तलविंदर सिंह हीर, मक्खन सिंह कोठी, पंडित वासदेव लालवान, गुरप्रीत सिंह माहिलपुर, नरिंदर सिंह, गायक प्रताप राणा, गायक मकबूल, संजय दिल्ली, राजेश कौशल दिल्ली, डॉ. मनमोहन सिंह, डॉ. मनप्रीत कौर, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रांसफार्मर में लगी आग की चपेट में आए सात मोटरसाइकिल, 2 लोग झुलसे

पुनीत महाजन ,चंडीगढ़ :  रायपुररानी, पंचकूला। हरयोली-हंगोली सड़क मार्ग पर स्थित एक फैक्टरी के बाहर लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रांसफार्मर के...
article-image
पंजाब

मास्टर से मुख्य अध्यापक कार्डर की प्रमोशनें न करना निंदनीय : मुख्य अध्यापकों के लिए पैंडिंग तरक्कियां बिना देरी मुकम्मल हों -डीटीएफ

गढ़शंकर। पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मास्टर से मुख्य अध्यापक कार्डर के लिए पैंडिंग प्रमोशनों को लंबे समय से लटकाने के डैमोक्रेटिक टीचर फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब ने सख्त शब्दों से निंदा करते हुए...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज का मैगजीन ‘बब्बर खालसा’ रिलीज : शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी द्वारा खालसा कालेज का प्रोसपैक्ट व सालाना मैगजीन ‘बब्बर खालसा’ रिलीज

गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी द्वारा शिरोमणि कमेटी के अधीन चल रहे बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में विशेष रुप से शिरकत की गई। एडवोकेट हरजिन्द्र...
Translate »
error: Content is protected !!