2 गुटों में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ चलीं गोलियां, 1 युवक की मौत : 1 युवक डीएमसी रेफर , उसकी हालत बेहद नाजुक

by

होशियारपुर : होशियारपुर-जालंधर मार्ग स्थित पिपलांवाला के पास युवकों के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में 1 युवक की मौत हो गयी जबकि 1 युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। जानकारी के मुताबिक सुबह एक जिम में इन युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद जिम मालिक ने बीच-बीचव कर दोनों को समझाबुझा कर वहां से भेज दिया। इसी बीच जब दोनों गुटों के युवक जिम से कुछ दूर पहुंचे तो उनके बीच फिर से विवाद हो गया और फायरिंग शुरू हो गई। इस संबंध में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मृतक युवक साजन (32) पुत्र गोपाल लाल निवासी भगत नगर होशियारपुर के बयान पर आरोपी के खिलाफ धारा 302, 120बी, आर्म्स एक्ट, एसई/एसटी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में मनी ने कहा कि आज सुबह करीब 11 बजे अमन धामी निवासी शेरपुर गुलिंड ने उसे फोन कर बताया कि डविडा अहिराणां के रहने वाले मेजर सिंह के पुत्र सिम्मू थियाड़ा और कार्तिक पिपलांवाला का पिपलांवाला के एक जिम में झगड़ा हो गया। ‌वहां उसका भाई साजन राजीनामा कराने गया था। इसी बीच गोकुल नगर निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ चन्ना अपने साथियों के साथ तीन वाहनों पर हथियार व घातक हथियार लेकर पहुंचा और वाहनों से उतरते ही उन्होंने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच साजन को गोली लग गई और उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया। ‌वहां से उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के जसप्रीत सिंह उर्फ चन्ना को भी गोलियां लगीं और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल से डीएमसी रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी होते ही डीएसपी रविंदर सिंह, डीएसपी अनिल भनोट, एसएचओ मॉडल टाउन मंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। देर शाम मृतक साजन का शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 30 मार्च को लगेगी पेंशन अदालत

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 मार्च। डाकघर ऊना मंडल के अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने जानकारी दी कि ऊना मंडल में पेंशन अदालत 30 मार्च को सायं 4 बजे आयोजित की जाएगी। इस दौरान डाक पेंशनभोगियों...
article-image
पंजाब

मलकोवाल में 55 लाख से पीने के पानी के टियूबवैल का शुभारंभ पूर्व विधायक गोल्डी ने किया

गढ़शंकर: गांव मलकोवाल में 55 लाख की लागत से पीने का पानी का टियूबवैल लगाने का शुभारंभ काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत हिमाचल की बेटी : उनके पिता को मंडी में कांग्रेस ने अपना बनाया था महासचिव – सीएम सुक्खू

शिमला : सुप्रिया श्रीनेत के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उपजे विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने मंडी से बीजेपी की प्रत्याशी कंगना रनौत को हिमाचल की बेटी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गूगल मैप का सहारा लेना बना मुसीबत, गोवा जा रहा था परिवार : जंगल में बितानी पड़ी रात

बिहार से गोवा जा रहा एक परिवार गूगल मैप के भरोसे यात्रा कर रहा था। जब उन्हें कर्नाटक के बेलगावी जिले के भीमगढ़ जंगल के अंदर शॉर्टकट का निर्देश मिला। शिरोली और हेम्मदगा इलाके...
Translate »
error: Content is protected !!