OBC सूची में नई जातियों को शामिल करने पर मंथन, हिमाचल OBC आयोग की शिमला में बैठक

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने शिमला जिले की विभिन्न जातियों एवं समुदायों को OBC सूची में शामिल करने को लेकर बुधवार को बैठक की। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष प्रभात चंद ने की।

उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक आधार पर पिछड़े समुदायों को OBC सूची में शामिल किया जाता है। इसके लिए आयोग ने 25 निर्धारित मापदंड तय किए हैं। जो जाति या समुदाय इन मानदंडों को पूरा करता है, उसे OBC दर्जा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है। हालांकि, कई क्षेत्रों से आवश्यक रिपोर्ट समय पर नहीं मिलने के कारण प्रक्रिया धीमी हो रही है।

बैठक में ब्राह्मण भुजुरु, ब्राह्मण आचारज, कुलाल/कलाल और भाट/भट्टा समुदायों से संबंधित रिपोर्टों पर चर्चा हुई। आयोग के अनुसार इन समुदायों के संबंध में निर्धारित 25 मापदंडों की पूरी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है।

डोडरा-क्वार मामले में रिपोर्ट पर मांगी गई अतिरिक्त जानकारी

डोडरा-क्वार समुदाय को लेकर आयोग ने 11 जून को क्वार और 12 जून को डोडरा क्षेत्र में सार्वजनिक सुनवाई की थी। इसके बाद 25 जून को एसडीएम डोडरा-क्वार की ओर से 25 मापदंडों पर आधारित रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट के कुछ बिंदुओं पर और स्पष्ट जानकारी की आवश्यकता बताई गई है।

इनमें वैवाहिक संबंध, भूमि जोत का आकार और आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी शामिल है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि क्षेत्र के लोगों को EWS के लाभ मिल रहे हैं तथा डोडरा-क्वार पहले से ही अनुसूचित पिछड़ा क्षेत्र है, जिसके तहत लोगों को पिछड़ेपन से संबंधित लाभ प्राप्त हो रहे हैं।

आयोग अध्यक्ष ने कहा कि सभी आवश्यक रिपोर्ट और तथ्यों की जांच के बाद ही OBC सूची में शामिल करने संबंधी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पालमपुर बस स्टैंड को विकसित करने के लिए बनेगा मास्टर प्लान: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री

बस स्टैंड का किया निरीक्षण, ग्वाल टिल्ला में नुक्सान का लिया जायजा पालमपुर, 21 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पालमपुर बस स्टैंड के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा ताकि लोगों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में युवा विकास का उम्दा मॉडल बना ‘सामर्थ्य’ : 3.24 करोड़ से खेल-पढ़ाई-फिटनेस को बढ़ावा, चिट्टा-नशे के खिलाफ बन रहा मजबूत ढाल

रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जनवरी. ऊना जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम जिले में युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाली एक प्रभावी और प्रेरक पहल बन कर उभरा है। चिट्टा व अन्य नशों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी कर्मियों ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, गेट मीटिंग कर सरकार को चेताया

एएम नाथ । धर्मशाला, 20 जुलाई । हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में रविवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित बस अडडा में गेट मीटिंग कर सरकार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुझे 70 हजार करोड़ रुपये मिलते, तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होताः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

कभी बंद नहीं होगी सरकारी कर्मचारियों की ओपीएसः सीएम एएम नाथ। नाचन :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र के दियारगी में एक विशाल जनसभा को संबोधित...
Translate »
error: Content is protected !!