बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, DC किरण भड़ाना ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

by

एएम नाथ। केलांग, 9 सितंबर: जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को स्कूलों से जोड़ने, बाल श्रम रोकने और POCSO कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे को आर्थिक या सामाजिक कारणों से शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। प्रवासी मजदूरों के बच्चों की पहचान कर उनका स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित करने के साथ उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए शिक्षा विभाग, पुलिस और बाल कल्याण समिति को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने ढाबों, होटलों, रेस्तरां और अन्य प्रतिष्ठानों में बाल श्रम की रोकथाम के लिए नियमित निगरानी और जागरूकता अभियान चलाने को कहा। साथ ही ‘यहां बाल श्रम नहीं कराया जाता’ संबंधी घोषणा प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करवाने के निर्देश दिए।

POCSO और बच्चों की सुरक्षा पर जागरूकता

उन्होंने विद्यालयों में POCSO कानून, बाल अधिकारों और सुरक्षा उपायों को लेकर नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा बच्चों की काउंसलिंग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई होनी चाहिए।

बैठक में मिशन वात्सल्य, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, बाल गोद लेने की व्यवस्था, चाइल्ड हेल्पलाइन, किशोर न्याय बोर्ड और विशेष किशोर पुलिस इकाई के कामकाज की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं, खेल संसाधनों और अन्य कमियों का आकलन कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और समग्र विकास जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और बैठक में लिए गए निर्णयों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी यूनिवर्सिटी ने जारी किया काउंसलिंग शेड्यूल, 25 से बी फार्मेसी, 27 से शुरू होगी बीटेक की काउंसलिंग

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। नए शेड्यूल के अनुसार अब 25 जुलाई से पहले चरण की काउंसलिंग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जाट समुदाय से संबंधित 18 वीं लोकसभा के नवानिर्वाचित सांसदों व राज्य सभा के सांसदों के लिए अभिनंदन समारोह का अखिल भारतीय जाट महासभा दुारा किया आयोजित

नई दिल्ली । अखिल भारतीय जाट महासभा दुारा जाट समुदाय से संबंधित 18 वीं लोकसभा के नवानिर्वाचित सांसदों व राज्य सभा के सांसदों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन अखिल भारतीय जाट महासभा के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुबई और आसपास के इलाकों में बाढ़ : यातायात ठप हो गया, लोग अपने घरों में फंस गए, दुबई से दिल्ली आने-जाने वाली कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं

दुबई : दुबई में इस सप्ताह रिकॉर्ड बारिश दुबई और आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई थी। इससे यहां के लोग उबरने की कोशिश कर रहे हैं। दूतावास ने शुक्रवार को जारी एडवायजरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुप्रथा की रोकथाम के लिए जागरूकता : बाल विवाह की रोकथाम के विषय में बैठक का आयोजन

ऊना, 16 मार्च – बाल विवाह जैसी कुप्रथा की रोकथाम के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह के संबंध में वैज्ञानिक पहलुओं...
Translate »
error: Content is protected !!