2 ट्रैक्टरों की जबर्दस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत एक गंभीर घायल

by

गढ़शंकर : मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर पर गांव बढ्ढोआण सरदूलापुर के पास दो ट्रैक्टरों की जबर्दस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी मुताबिक माहिलपुर पुलिस पास दिए बयान में नरिंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी मोतीयां थाना चब्बेवाल ने कहाकि उसका बडा भाई हरजिंदर सिंह (40) ट्रैक्टर (पीबी24ए-9534)पर स्वार होकर माहिलपुर से सैलाखुर्द की ओर आ रहा उसके साथ एक दूसरा व्यक्ति इंद्रजीत सिंह भी स्वार था जब वह लोग गांव बढ्ढोआण सरदुलापुर के पास अभी पहुंचे ही थे अचानक उनका ट्रैक्टर आगे जा रहे दूसरे ट्रैक्टर (पीबी07बी जैड-1728) से टकरा गया जिसे प्रिंस कुमार पुत्र बग्गा सिंह निवासी रामपुर बिलड़ो चला रहा। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि (पीबी24ए-9534)के दो टुकडे हो गए और उसका चालक हरजिंदर सिंह व इंद्रजीत सिंह निवासी कोटफतेही गंभीर रूप से घायल हो गए यहां हरजिंदर सिंह की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल इंद्रजीत सिंह का उपचार चल रहा है।माहिलपुर पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों वाहनों मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई शुरू कर दी।
फोटो कैप्शन:
दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन व मृतक हरजिंदर सिंह की फाईल फोटो

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पी. डी. बेदी सीनियर सेकेंडरी आर्य स्कूल, गढ़शंकर में तीज उत्सव मनाया

गढ़शंकर : पी. डी. बेदी सीनियर सेकेंडरी आर्य स्कूल, गढ़शंकर में तीज उत्सव मनाया गया। जिसमें लड़कियों ने पंजाबी पोशाक पहनकर गिद्दा, भांगड़ा, भाषण और बोलियों से समयबांध दिया । इस अवसर पर समस्त...
article-image
पंजाब , समाचार

गायक सतिंदर सरताज बिखरेंगे 5 मार्च को अपनी आवाज का जादू : लोक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,

होशियारपुर, 04 मार्च: ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेले के दूसरे दिन लोक नृत्यों की धूम रही। इस दौरान अलग-अलग कलाकारों के अलावा स्कूल- कालेजों के विद्यार्थियों ने भी अपने फन का प्रदर्शन किया। जे.एस.एस. आशा...
article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज ,होशियारपुर में 76वे गणतंत्र दिवस का धूमधाम से आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डी.ए.वी.कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार और सचिव श्री.आर.एम.भल्ला के मार्गदर्शन और प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में कॉलेज के ‘एक...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा गया पत्र, इंडियानापोलिस फायरिंग का मुद्दा उठाया

चंडीगढ़. : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र लिखकर उन्हें यूएस में बसने वाले सिख समुदाय के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित...
Translate »
error: Content is protected !!