2 तस्कर हेरोइन के साथ रंगेहाथ पकड़े: बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

by

एएम नाथ । बिलासपुर :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से करीब 57.5 ग्राम चिट्टा (अवैध हेरोइन) बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पंडोह-हारलोग रोड पर की गई, जहां नियमित चेकिंग के दौरान दोनों आरोपी बाइक से जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोल पलक्हिन गांव के रहने वाले आशीष ठाकुर उर्फ हैप्पी और चलांग गांव के रहने वाले पाल सिंह के रूप में हुई है. जब पुलिस ने दोनों की तलाशी ली, तो उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ. इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी बिलासपुर संदीप धावल ने बताया कि दोनों तस्करों से बरामद चिट्टे का वजन करीब 57.5 ग्राम है और इसे कब्जे में लेकर एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी आशीष ठाकुर पर पहले से ही पांच अलग-अलग मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं।

एसपी ने आगे बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चिट्टा कहां से लाया गया और इसे किन क्षेत्रों में बेचने की योजना थी. वहीं, आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें मंगलवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा झटका लगा है।

बिलासपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास की दृष्टि से मॉडल विस क्षेत्र बनेगा नगरोटा, विकास कार्यों में नहीं किया जाएगा किसी भी तरह का भेदभाव: आरएस बाली

नगरोटा बगवां, 11 जुलाई। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा इस के लिए पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों तथा ग्राम सेवकों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 की मौत, 20 घायल : ढलियारा में पलटा पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा ट्रक

एएम नाथ। काँगड़ा :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के ढलियारा में पंजाब के बठिंडा से मां चामुंडा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक (PB 03B Q 1344) बस से टकरा कर पलट...
हिमाचल प्रदेश

अध्यापक विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें निखारने का प्रयास करें- राजेश धर्माणी

युवा उत्सव में 70 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने 10 विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में दिखाया अपने हुनर एवं जौहर का प्रदर्शन रोहित भदसाली। बिलासपुर 17 अक्टूबर – राजकीय कॉलेज बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश महाविद्यालयों के युवा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रमुख ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया

एएम नाथ । शिमला :  शिमला जिले में एक पंचायत प्रमुख द्वारा तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर 13 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!