2 युवकों की मौके पर मौत : एनएच-5 पर दर्दनाक हादसा, गहरी खड्ड में गिरी अर्टिगा…9 सितंबर से थे लापता, मंगललाड खड्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त मिला वाहन

by

एएम नाथ। रामपुर बुशहर। झाकड़ी-ज्यूरी एनएच-5 पर मंगललाड के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक 9 सितंबर से एक वाहन समेत लापता थे। तलाश के दौरान मंगलवार सुबह उनका वाहन मंगललाड खड्ड के पास गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिला।

हादसे में वाहन सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन मारुति सुजुकी अर्टिगा (T0826HP5290K) बताया जा रहा है।

गहरी खड्ड में फंसे शव

दुर्घटना स्थल बेहद दुर्गम और गहरी खड्ड में होने के कारण शवों को बाहर निकालने में रेस्क्यू टीम को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शवों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ अथवा विशेष रेस्क्यू टीम की सहायता मांगी गई है।

दोनों मृतक किन्नौर के रहने वाले

मृतकों की पहचान 28 वर्षीय अरविंदर नेगी पुत्र अनिल कुमार, निवासी गांव पोवारी, डाकघर तंगलिंग, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर और 22 वर्षीय प्रशांत गांधर्व पुत्र मनोहर लाल, निवासी पोवारी, डाकघर तंगलिंग, जिला किन्नौर के रूप में हुई है।

पुलिस स्टेशन रिकांगपिओ को दोनों युवकों के वाहन समेत लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार को मंगललाड खड्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त वाहन मिलने के बाद हादसे का पता चला।

घटना की सूचना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम स्थल से शवों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में अवैध रास्तों के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने वाले दुकानदारों के विरूद्ध होगी कार्रवाई : चिंतपूर्णी में ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित

ऊना : माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाज़ाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*राज्य चुनाव आयुक्त ने पालमपुर में पंचायती राज की चुनाव प्रक्रिया की व्यवस्थाओं को अधिकारियों से की बैठक*

एएम नाथ। पालमपुर, 6 जून :  आयुक्त राज्य चुनाव आयोग अनिल कुमार खाची ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पालमपुर में पंचायती राज व शहरी निकायों की चुनाव प्रक्रिया की व्यवस्थाओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

210 युवाओं को मौके पर ही दिए ऑफर लैटर : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है एचपीकेवीएन: अतुल कड़ोहता

भोरंज 10 फरवरी। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने शनिवार को भोरंज के मिनी सचिवालय में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ एसडीएम संजय स्वरूप ने किया। इस रोजगार मेले में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में चल रहे विकास कार्य व परियोजनाएं अब भावी पीढ़ी की आवश्यकता को भी पूरा करेंगे – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 21 जुलाई – हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य तथा योजनाएं पूर्ण होने पर न केवल वर्तमान में क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं को पूरा करेंगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सड़क, स्वास्थ्य,...
Translate »
error: Content is protected !!