2 युवकों की मौत, दो गंभीर घायल : कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई थी कार, सवार थे चार युवक

by

फगवाड़ा : होशियारपुर रोड पर एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। कार में चार युवक सवार थे। इस हादसे में चारों कार में बुरी तरह से फंस गए। कड़ी मशक्कत से उन्हें बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दो की मौत हो चुकी थी। फगवाड़ा में होशियारपुर रोड पर सुबह एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आसपास के लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया। मृतकों के शव सिविल अस्पताल में रखे गए हैं। जानकारी के अनुसार चारों युवक फोटोग्राफी का काम करते हैं। हादसे में मारे गए युवकों की पहचान धरमिंदर निवासी पट्टी रामदासियां (बल्लो) बठिंडा के रूप में हुई है। जबकि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों की पहचान गगन और गुरसेवक के रूप में हुई है। चारों युवक बठिंडा और बरनाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तेज गति से कार पेड़ से टकराने के बाद पूरी तरह से पिचक गई। कार में सवार युवक कार में ही फंस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों और आने-जाने वाले वाहन चालकों ने भारी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाल लोगों ने लोहे की रॉड की मदद से कार को सीधा कर चारों को बाहर निकाला। इनमें से दो की मौत हो चुकी थी। जबकि दो की सांसे चल रही थीं। जिन्हें तुरंत प्रभाव से सिविल अस्पताल फगवाड़ा में पहुंचाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

153 ग्राम नशीले पदार्थ समेत दो गिरफ्तार

होशियारपुर : एसएसपी जिला होशियारपुर सरताज सिंह चाहल तथा एसपी इनवेस्टीगेशन मुख्तयार राय के दिशा-निर्देश तथा पुलिस कप्तान सिटी प्रेम सिंह की अगुवाई में थाना माडल टाउन होशियारपुर के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह की...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया : बीबी रंजीत कौर के निधन पर परिवार के साथ दुख बटाने पहुंचे

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल माहिलपुर कर संयोजक प्रो अपिंदर सिंह की पत्नी व श्रोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य बीबी रंजीत कौर के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टरों द्वारा भरमौर से करियां पहुंचे 524 श्रद्धालु

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं को मिली निशुल्क हवाई सेवा 29 सितंबर से अब तक लगभग 8000 तीर्थ यात्रियों को मिली निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ।...
article-image
पंजाब

रिश्वत लेने के दोष में पटवारी गिरफ़्तार : विजीलैंस ब्यूरो द्वारा जायदाद के इंतकाल बदले 2000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में पटवारी गिरफ़्तार

होशियारपुर, 28 जून:पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के माहिलपुर सब-डिवीजऩ के पटवारी को जायदाद के इंतकाल बदले 2000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार किया है। रणजीत सिंह निवासी गांव सकरूली...
Translate »
error: Content is protected !!